WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781432650', '54.39.210.250')

अनुविभागीय अधिकारी द्वारा माल वाहक वाहनों के मालिकों व चालकों का मीटिंग आयोजित - Somanshu News

अनुविभागीय अधिकारी द्वारा माल वाहक वाहनों के मालिकों व चालकों का मीटिंग आयोजित

अनुविभागीय अधिकारी द्वारा माल वाहक वाहनों के मालिकों व चालकों का मीटिंग आयोजित

सक्ति :    पुलिस अधीक्षक महोदया शक्ति सुश्री अंकिता शर्मा (भा. पु. से )अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव (रा पु. से.)अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुंवर (रा. पु. से.) द्वारा माल वाहक वाहनों के मालिकों व चालकों का मीटिंग आयोजित करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर थाना परिसर में थाना प्रभारी श्री विंटन साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के मालवाहक वाहन (पिकअप, छोटा हाथी, ट्रेक्टर आदि) मालिकों और चालकों को आमंत्रित किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना था।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मालवाहक वाहनों में सवारी ढोना पूर्णतः प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस समस्या को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में सभी वाहन मालिकों और चालकों को अपने वाहनों के दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, आरसी बुक आदि हमेशा अद्यतन और वैध रखने, नशे मे वाहन नहीं चलाने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, माल वाहक वाहन मे सवारी (लोगों को ) नहीं ले जाने की सलाह दी गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त बैठक मे 150 करीबन वाहन मालिक एवं चालक उपस्थित रहे|

इस बैठक को सड़क सुरक्षा और दुर्घटना रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी के इस प्रयास की सराहना की और सुरक्षित यातायात के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *