WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1750592634', '18.97.14.88')

समाज को जागरूक करने में मीडिया की अहम भूमिका: टहल सिंह साहू

समाज को जागरूक करने में मीडिया की अहम भूमिका: टहल सिंह साहू

समाज को जागरूक करने में मीडिया की अहम भूमिका: टहल सिंह साहू

प्रदेश संयोजक अरूण साहू बने, विक्रम साहू व माखन साहू को सह संयोजक बनाया

0000 प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन
000 वरिष्ठ छायाकार संतोष साहू , वरिष्ठ पत्रकार चंदन साहू व मोहित साहू होंगे सलाहकार की भूमिका में

रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, कार्यकारी अध्यक्ष श्री सनद बंटी साहू, कोषा अध्यक्ष हनुमंत प्रसाद साहू, न्याय प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक आनंद राम साहू, संदीप साहू (अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ एवं तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष), दीपक साहू ( हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं समाजसेवी) के आदेशानुसार एवं मीडिया के प्रदेश संयोजक अरूण साहू की सहमति से मीडिया प्रकोष्ठ की प्रथम 32 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।

सलाहकार- चंदन साहू, संतोष साहू, मोहित साहू

प्रदेश संयोजक- अरुण साहू
प्रदेश सह संयोजक- माखन साहू, विक्रम साहू

वरिष्ठ उपाध्यक्ष- पवन साहू, प्रमोद साहू

उपाध्यक्ष- दिलीप साहू, अशोक साहू

संयुक्त सचिव- वाकेश साहू, रामजी साहू, मनोज साहू, बृजनारायण साहू, खोमन साहू, महावीर साहू

सचिव- लोकेश साहू, ओम प्रकाश साहू, सोनू साहू, दुर्गेश साहू, दीपक साहू

सह सचिव- पंकज साहू, योगेश साहू, चित्रसेन साहू, दीपक साहू, प्रकाश साहू

संगठन मंत्री- दीपक साहू, महेश साहू, मनोज साहू, संतोष साहू, महेश साहू

रायपुर संभागाध्यक्ष- आनंदराम साहू

को प्रमुख रूप से प्रदेश साहू संघ ने मीडिया की जिम्मेदारी सौपी गई है।
प्रदेश साहू साहू मीडिया प्रकोष्ठ के गठन के उपरांत प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने मीडिया के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज को जागरूक करने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। मीडिया समाज का आईना होता है जो समाज के हर वर्ग को अपनी बात बड़ी सहजता से पहुंचाया जा सकता हैं। मीडिया समूह के जुड़ने से समाज को हम एक नई दिशा दे सकते हैं। पत्रकारों को समाज से जुड़ना एक सराहनीय कदम है।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सनद बंटी साहू ने कहा कि प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के स्वजातीय बंधुओं के माध्यम से हम समाचार पत्रों, वेब मीडिया के माध्यम से समाज से जुड़े हुए अंतिम व्यक्ति तक खबर पहुंचाने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी।

न्याय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आनंदराम साहू ने सभी नवनियुक्त मीडिया के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मैं स्वयं मीडिया से जुड़ा था समाज को जागरुक करने का कार्य मीडिया की होती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *