WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788135126', '216.73.216.45')

मयंक सिंह गैंग ने की थी रायपुर के कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग, सोशल मीडिया में पोस्ट कर ली जिम्मेदारी - Somanshu News

मयंक सिंह गैंग ने की थी रायपुर के कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग, सोशल मीडिया में पोस्ट कर ली जिम्मेदारी

मयंक सिंह गैंग ने की थी रायपुर के कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग, सोशल मीडिया में पोस्ट कर ली जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी पर फायरिंग किसी और से नहीं बल्कि मयंक सिंह गैंग ने ही की थी। मयंक सिंह गैंग ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टर मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हम कारोबारी और उसके कर्मचारियों से बाद निपटेंगे। सबसे पहले उस कंपनी में काम करने वाले स्टाप और अधिकारियों के घर-परिवार वालों को तत्काल यमराज के दरवाजे तक पहुंचाने का काम करेंगे। मयंक सिंह ने लिखा है कि अमन साहू गैंग से मेरा पूर्व में रिश्ता अच्छा रहा है, लेकिन अब मै अमन साहू और उसके गिरोह के भरोसे नहीं बैठे रहने वाला हूं।

बता दें कि शनिवार को राजधानी रायपुर के एक कारोबारी पर ऊपर गोलियां चलाई थी। इस घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया था। दोनों युवक मुंह पर मास्क लगाकर आए थे। वारदात के बाद भागते हुए CCTV कैमरे में तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस ने आशंका जताई थी कि वारदात में लॉरेंस विश्नोई और अमन साहू गैंग का हाथ है, लेकिन अब मयंक सिंह गैंग ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *