March 2025 में खरीदनी है Maruti Arena की कारें, मिल रहा हजारों रुपये का Discount, जानें Alto, Wagon R, Swift, Dzire पर कितनी होगी बचत
सेलेरियो पर मारुति की ओर से March महीने में अधिकतम 80000 रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। सेलेरियो पर इस महीने में यह ऑफर AMT वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है। इसके अलावा मैनुअल और सीएनजी वर्जन पर इस महीने 75 हजार रुपये के डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है।
Maruti Wagon R
कंपनी की ओर से वैगन आर पर भी अधिकतम 80 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वैगन आर पर March महीने में यह बचत AMT वेरिएंट्स पर की जा सकती है। इसके अलावा सीएनजी और मैनुअल ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट्स अधिकतम 75 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ बचत की जा सकती है।
Maruti Swift
मारुति की ओर से हैचबैक सेगमेंट में स्विफ्ट की बिक्री की जाती है। इस गाड़ी पर इस महीने के दौरान अधिकतम 65 हजार रुपये बचाए जा सकते हैं। यह डिस्काउंट इसके पेट्रोल और सीएनजी मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट्स पर मिल रहा है। इसके साथ ही AMT ट्रांसमिशन पर भी तगड़ी बचत की जा सकती है।
Maruti Brezzaमारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर Brezza को लाया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी को इस महीने में खरीदने पर अधिकतम 25 हजार रुपये बचाए जा सकते हैं। यह ऑफर इसके मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन पर दिया जा रहा है।
