WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780196303', '151.240.55.59')

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, 8 विधायक समेत कई नेता BJP में शामिल - Somanshu News

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, 8 विधायक समेत कई नेता BJP में शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, 8 विधायक समेत कई नेता BJP में शामिल

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के 8 विधायक और कुछ वर्तमान और पूर्व पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चुनाव से पहले इतनी बड़ी संख्या में प्रमुख आप नेताओं का बीजेपी में शामिल होना केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

कौन-कौन आप नेता बीजेपी में शामिल हुआ?

  1. भावना गौर, पालम से विधायक (दो बार की विधायक)
  2. मदन लाल, कस्तूरबा नगर से तीन बार के विधायक 
  3. गिरीश सोनी, तीन बार के विधायक 
  4. राजेश ऋषि, दो बार के विधायक 
  5. नरेश यादव, विधायक 
  6. पवन शर्मा, विधायक 
  7. रोहित मेहरोलिया, विधायक
  8. बिजेंद्र गर्ग, पूर्व विधायक
  9. अजय राय, निगम पार्षद

बीजेपी नेता बैजयंत पांडा का बयान आया सामने

इस मौके पर बीजेपी नेता बैजयंत पांडा ने कहा, ‘आज ऐतिहासिक दिन है और चुनाव के तीन दिन पहले इतनी बड़ी संख्या में विधायक, पार्षद और पदाधिकारी गण आपदा से मुक्ति पा गए हैं और अब दिल्ली की आपदा से मुक्ति पाने की बारी है। सबसे बड़ी लोकतांत्रिक और ट्रांसपेरेंट पार्टी में सबका स्वागत है। हम दुनिया की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था हो गए हैं और जल्द ही भारत तीसरा सबसे बड़ा देश बनने जा रहा है। दुनिया आज हमारी प्रशंसा कर रहा है। इस तरह से देश में जो प्रगति हो रही है, सबका विकास हो रहा है और युवा, महिला और समाज का हर वर्ग आगे बढ़ रहा है।’

पांडा ने कहा, ‘दिल्ली, देश की जैसी राजधानी होना चाहिए, हम उस तरह की दिल्ली बनाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए दिल्ली में सत्ता का परिवर्तन जरूरी है और हम भाजपा में विश्वास करते हैं कि देश सबसे ऊपर होता है, फिर पार्टी और व्यक्ति होता है।’

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ चुनाव के वक्त ही होता है। आज समय आ चुका है कि दिल्ली की प्रगति करने के लिए मोदी जी की जो गारंटी है, उसे दिल्ली में लाया जाए। आपदा झूठ पर झूठ फैला रही है, साफ पानी, साफ यमुना का वायदा था लेकिन क्या हुआ। घोटाले पर घोटाला हुआ है। जलबोर्ड, दिल्ली डीटीसी और राशनकार्ड में घोटाला हुआ है। जब कोविड में दिल्ली फंसा हुआ था तब उस व्यक्ति ने शीशमहल बनाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *