WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786246166', '198.244.242.11')

छत्तीसगढ़ में कई IFS अधिकारियों के तबादले - Somanshu News

छत्तीसगढ़ में कई IFS अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ में कई IFS अधिकारियों के तबादले

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार कुल 11 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

तबादले की अहम सूची

  1. लक्ष्मण सिंह (2010 बैच) – उप वन संरक्षक, गरियाबंद से अब उप वन संरक्षक (रोकड़), मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, रायपुर।
  2. दुलेश्वर प्रसाद साह (2013 बैच) – डीएफओ, भानुप्रतापपुर से उप वन संरक्षक, छग राज्य वन विकास निगम, रायपुर (प्रतिनियुक्ति पर)।
  3. प्रेमलता यादव (2015 बैच) – रायपुर से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), कोरबा।
  4. पुष्पलता टंडन (2016 बैच) – सारंगढ़ से उप वन संरक्षक (वन्यजीव), मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, रायपुर।
  5. शिशिगानंदन के. (2017 बैच) – नारायणपुर से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), गरियाबंद।
  6. बी.एस. सरोटे (2019 बैच) – बालोद से उप वन संरक्षक (सतर्कता), मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, रायपुर।
  7. डॉ. वेकटेशा एम.जी. (2022 बैच) – महासमुंद से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), नारायणपुर।
  8. चेतन कुमार अग्रवाल (2022 बैच) – कांकेर से जिला वन अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार, बिलासपुर।
  9. ऋषभ जैन (2022 बैच) – मनेन्द्रगढ़ से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), भानुप्रतापपुर।
  10. विपुल अग्रवाल (2022 बैच) – जांजगीर-चांपा से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), सारंगढ़-बिलाईगढ़।
  11. अभिषेक अग्रवाल (2022 बैच) – राजनांदगांव से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), बालोद।

इस बड़े तबादले को लेकर वन विभाग और राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खासकर, रोकड़ शाखा, सतर्कता और वन्यजीव विभाग में नई नियुक्तियों को अहम माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि विभागीय कामकाज को चुस्त-दुरुस्त करने और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मामलों पर तेजी लाने के लिए यह फेरबदल किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *