WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781157284', '51.89.129.51')

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए घर पर आसानी से बनाएं ये बीटरूट जूस - Somanshu News

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए घर पर आसानी से बनाएं ये बीटरूट जूस

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए घर पर आसानी से बनाएं ये बीटरूट जूस

अगर आप ऐसा ड्रिंक चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को अंदर से हेल्दी भी बनाए, तो बीटरूट जूस सबसे बेस्ट है. चुकंदर में पाए जाने वाले आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन शरीर को एनर्जी देते हैं, खून बढ़ाते हैं और त्वचा को नेचुरल ग्लो लाने में भी मदद करते हैं. यही वजह है कि इसे “नेचुरल एनर्जी ड्रिंक” भी कहा जाता है. गर्मियों में ठंडा-ठंडा बीटरूट जूस ताजगी और ठंडक देता है, वहीं सर्दियों में यह शरीर को मजबूत बनाता है. इसकी खासियत यह है कि इसे आप घर पर बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं और परिवार के सभी सदस्यों को सर्व कर सकते हैं.

बीटरूट जूस बनाने के लिए सामग्री 

  1. चुकंदर (बीटरूट) – 2 मध्यम आकार के
  2. 1 गाजर
  3. 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  4. 2 चम्मच नींबू का रस
  5. स्वादानुसार काला नमक

बीटरूट जूस बनाने की विधि 

  1. सबसे पहले चुकंदर और गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें.
  2. इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, जिससे ये आसानी से ब्लेंड हो जाए.
  3. अब एक मिक्सर या जूसर में चुकंदर, गाजर और अदरक डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें.
  4. जूस को छन्नी से छान लें, जिससे ये स्मूद और एकदम साफ हो जाए.
  5. अब इसमें नींबू का रस और थोड़ा काला नमक मिलाएं.
  6. तैयार हुए बीटरूट जूस ठंडा-ठंडा परोसें और हेल्दी ड्रिंक का मजा लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *