देखें सूची-




WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784599905', '51.195.244.211')
रायगढ़ : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव समाप्त होते ही रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने विभाग में व्यापक प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 107 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची में 2 उप निरीक्षक, 5 सहायक उप निरीक्षक, 16 प्रधान आरक्षक और 84 आरक्षक शामिल हैं।
चुनाव के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और सुचारु पुलिसिंग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्थानांतरित किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द ही उनके नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें सूची-



