डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सूने घर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सूने घर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गय

डभरा । सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार करने वाले गिरोह का डभरा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है।
मजदूरी करने गई थी प्रार्थिया, पीछे से हुई चोरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बोहारडीह निवासी मालाबाई चौहान (47 वर्ष) ने 25 नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया ने बताया कि 2 नवंबर को वह सुबह करीब 7 बजे घर में ताला लगाकर मजदूरी करने डभरा गई थी और उनकी मां दशकर्म कार्यक्रम में खरसिया गई हुई थीं। शाम 6 बजे जब वह घर लौटीं, तो अंदर रखी टीन की पेटी का कुंडा टूटा हुआ था। अज्ञात चोर घर की पिछली दीवार फांदकर अंदर घुसे थे और पेटी में रखे दो सोने के माले (9 और 7 फल वाले), एक जोड़ी चांदी की पायल और पीएम आवास योजना की प्रथम किस्त के 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे।

मुखबिरी के आधार पर दिया था वारदात को अंजाम
रिपोर्ट पर डभरा पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 331(3), 305(ए), 238(ए) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने सागर चौहान और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मेमोरंडम कथन में दोनों ने बताया कि गांव के ही नोबेल चौहान की सूचना पर उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक नग चांदी की पायल बरामद कर ली है।

आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने मामले में बोहारडीह निवासी सागर चौहान (18 वर्ष) और नोबेल चौहान (26 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इनका रहा विशेष योगदान
एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं एएसपी पंकज पटेल तथा एसडीओपी डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, एएसआई दिलीप खलखो, हरनारायण ताम्रकार, आरक्षक शैलेंद्र देवांगन, राम गोपाल यादव, लक्ष्मीकांत उरांव, राजेश धीरहे, रोहित सिदार और भुनेश्वर गर्ग की सराहनीय भूमिका रही।