LSG vs SRH Playing 11: जीत के लिए पंत चलेंगे बड़ा दांव, इस खिलाड़ी को करेंगे बाहर
पंत करेंगे दिग्गज खिलाड़ी को बाहर
जीत के लिए पंत एक बड़ा फैसला कर सकते हैं। वह अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर डेविड मिलर को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। मिलर ने इस पूरे सीजन में निराश किया है। उनसे जिस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद रहती है वो उन्होंने करके नहीं दिखाई है। उनकी जगह हिम्मत सिंह को मौका मिल सकता है। टीम की बल्लेबाजी ओपनर मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अलावा निकोलस पूरन पर निर्भर है। ये तीनों अगर चल गए तो फिर सनराइजर्स की खैर नहीं।
ऋषभ पंत की फॉर्म टीम के लिए चिंता की बात रही है, लेकिन आयुष बडोनी और अब्दुल समद ने अच्छा काम किया है। इन दोनों पर भी टीम काफी निर्भर करेगी। मयंक यादव एक बार फिर टीम में नहीं दिखेंगे क्योंकि वह चोटिल हो गए हैं। आवेश खान, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई और दिग्वेश राठी का खेलना भी तय है। बडोनी, समद और बिश्नोई को टीम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उपयोग कर सकती है।
हैदराबाद की कैसी होगी प्लेइंग-11
हैदराबाद अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करे इसकी संभावना नजर नहीं आ रही है। उसके सारे विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध हैं पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन पर काफी कुछ निर्भर है और अभिषेक शर्मा पर भी। इशान किशन की फॉर्म पर सभी की नजरें रहेंगी। अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर से उम्मीद होगी कि वह तेजी से रन बनाए। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो ब्रेक के बाद मोहम्मद शमी को मौका मिले इसकी संभावना नजर नहीं आती। कमिंस के साथ जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी पर गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11लखनऊ सुपरजायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आवेश खान, प्रिंस यादव, आकाशदीप सिंह, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, हर्षल पटेल, जीशन अंसारी, जयदेव उनादकट।
