WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786249167', '51.195.215.230')

दुर्ग निगम में अनुकंपा नियुक्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा, कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र - Somanshu News

दुर्ग निगम में अनुकंपा नियुक्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा, कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र

दुर्ग निगम में अनुकंपा नियुक्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा, कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र

नगर निगम दुर्ग में वर्ष 2020 में हुई अनुकंपा नियुक्ति में फर्जीवाड़े की शिकायत पर जांच उपरांत कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में दुर्ग निगम आयुक्त ने तत्कालीन निगम आयुक्त एसके सुंदरानी के खिलाफ कार्रवाई के लिए संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन व विकास विभाग को पत्र लिखा है। सुंदरानी वर्तमान में संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन व विकास रायपुर में पदस्थ हैं।

आयुक्त के खिलाफ शासन को पत्र

दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने इस नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के मामले में तत्कालीन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में 31 जुलाई को शासन को पत्र भेजा है। वहीं नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति पाने के मामले में भृत्य नम्रता रक्सेल, सहायक राजस्व निरीक्षक प्रीति उज्जैनवार को नोटिस जारी कर एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी करने के साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

कारण बताओ नोटिस जारी

सहायक ग्रेड-तीन भूपेंद्र गोईर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि स्थापना शाखा में लिपिक के पद पर पदस्थ होने के दौरान भूपेंद्र ने नियम विरुद्ध पदोन्नति व अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण को तत्कालीन आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया था।

उल्लेखनीय है कि नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति व पदोन्नति दिए जाने के मामले की शिकायत वर्ष 2020 में लोक आयोग मे की गई थी। जिस पर जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *