WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784753038', '2a03:2880:f812:10::')

वकील ने न्याय दिलाना छोड़ कर दिया अन्याय, तलाकशुदा महिला से रेप - Somanshu News

वकील ने न्याय दिलाना छोड़ कर दिया अन्याय, तलाकशुदा महिला से रेप

वकील ने न्याय दिलाना छोड़ कर दिया अन्याय, तलाकशुदा महिला से रेप

कोरबा :  सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने एक वकील को दुष्कर्म के मामले में हिरासत में लिया गया है। वकील पर आरोप है कि महिला को विवाह का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए है।

जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी पीड़िता एक तलाकशुदा महिला है। जिसकी मुलाकात वर्ष 2020 में किसी कार्य के सिलसिले में आरोपी वकील श्रीराम श्रीवास से हुई थी। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कथित रूप से उनके बीच अवैध संबंध बने। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और इसी विश्वास पर वह वकील के साथ संबंध बनाता रहा। लेकिन जब महिला ने एक दिन शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया और रिश्ते से किनारा करने लगा।

जिसके बाद महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी वकील को हिरासत में ले लिया है। सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी पेशे से एक वकील है और फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *