WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784840917', '198.244.240.244')

फैमिली कोर्ट में वकील और फरियादी के बीच मारपीट - Somanshu News

फैमिली कोर्ट में वकील और फरियादी के बीच मारपीट

फैमिली कोर्ट में वकील और फरियादी के बीच मारपीट

बिलासपुर :  न्याय के मंदिर माने जाने वाले कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब एक महिला वकील और महिला फरियादी के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना फैमिली कोर्ट परिसर की है, जहां फरियादी ने वकील पर फीस लेने के बावजूद केस न लड़ने का आरोप लगाया, जिससे विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब महिला फरियादी अपने परिजनों के साथ कोर्ट आई थी। वहां मौजूद महिला वकील से तीखी बहस के बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई। फरियादी पक्ष का आरोप है कि वकील ने उनसे मामले की फीस तो ले ली थी।

लेकिन कोर्ट में पेशी के समय मुकदमा लड़ने से इनकार कर दिया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। घटना के दौरान फैमिली कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वकीलों व सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, फरियादी और उसके परिजन इस मामले को लेकर थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं। वहीं, महिला वकील ने भी अपने पक्ष में आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि उन्हें झूठे बहाने से बदनाम किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज समेत कोर्ट परिसर में मौजूद गवाहों के बयान लेकर स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *