WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787966521', '2a03:2880:f814::')

रायपुर नाका के पास बड़ी घटना, ट्रैक्टर शोरूम के मालिक को करोड़ों का नुकसान - Somanshu News

रायपुर नाका के पास बड़ी घटना, ट्रैक्टर शोरूम के मालिक को करोड़ों का नुकसान

रायपुर नाका के पास बड़ी घटना, ट्रैक्टर शोरूम के मालिक को करोड़ों का नुकसान

कोंडागांव :  कोंडागांव स्थित ट्रैक्टर शोरूम में शनिवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान शोरूम में खड़े कई ट्रैक्टर आग की चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए।वहीं आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं घटना से शोरूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया साथ ही करोड़ों के नुकसान की भी आशंका है। पूरी घटना रायपुर नाका के पास की है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की में जुट गई थी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि शोरूम को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी। फिलहाल घटना में किसी भी व्यक्ति की हताहत होने की खबर नहीं मिली है। लेकिन इस घटना में करोड़ों की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *