WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784675380', '216.73.216.43')

MG से लेकर Tata तक EV सेगमेंट में नई गाड़ी लॉन्‍च करने की कर रही तैयारी, जानें कौन सी 5 कारें होंगी पेश - Somanshu News

MG से लेकर Tata तक EV सेगमेंट में नई गाड़ी लॉन्‍च करने की कर रही तैयारी, जानें कौन सी 5 कारें होंगी पेश

MG से लेकर Tata तक EV सेगमेंट में नई गाड़ी लॉन्‍च करने की कर रही तैयारी, जानें कौन सी 5 कारें होंगी पेश

नई दिल्‍ली :  देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए वाहन निर्माताओं की ओर से जल्‍द ही नई इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में पांच कारों को पेश और लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। किन कंपनी की ओर से‍ किस कार को कब तक पेश और लॉन्‍च (EV launches 2025) किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।Kia Carens Clavis EV होगी लॉन्‍च

किआ की ओर से एमपीवी सेगमेंट में कैरेंस क्‍लाविस की बिक्री की जाती है। निर्माता जल्‍द ही इस गाड़ी के इलेक्ट्रिक वर्जन को भारत में लॉन्‍च कर सकती है। जानकारी के मुताबिक इसे जुलाई 2025 में भारत लाया जा सकता है। ICE वेरिएंट के मुकाबले इसमें ज्‍यादा फीचर्स दिए जा सकते हैं। मई में ही इसके ICE वेरिएंट को लॉन्‍च किया गया है।Maruti Suzuki E Vitara भी होगी लॉन्‍च

मारुति सुजुकी की ओर से भी जल्‍द ही ई-विटारा को बाजार में लॉन्‍च किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को जनवरी 2025 में ऑटो एक्‍सपो में पेश किया जा चुका है। जल्‍द ही इस गाड़ी के लिए बुकिंग शुरू की जा सकती हैं और फिर कुछ समय बाद सितंबर तक इसे लॉन्‍च भी किया जा सकता है।Vinfast VF6 को भी किया जाएगा लॉन्‍च

वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्‍ट की ओर से भी भारत में सितंबर तक नई कार को लॉन्‍च किया जा सकता है। निर्माता की ओर से इसके लिए जल्‍द ही बुकिंग भी शुरू की जा सकती है। यह विनफास्‍ट की ओर से पहली कार होगी और इसके साथ ही कई और कारों को भी लॉन्‍च किया जाएगा।

Tata Sierra EV भी होगी लॉन्‍च

टाटा मोटर्स की ओर से सिएरा के ईवी वर्जन को भी अक्‍टूबर 2025 तक लॉन्‍च किया जा सकता है। अभी इस बारे में औपचारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि फेस्टिव सीजन में टाटा की नई ईवी को लॉन्‍च किया जाएगा। इसके कुछ समय बाद 2026 में इसके ICE वेरिएंट को भी बाजार में पेश किया जा सकता है।

MG Cyberster भी होगी लॉन्‍च

एमजी मोटर्स की ओर से भी साइबरस्‍टर को अगले कुछ महीनों के दौरान लॉन्‍च किया जा सकता है। जानकारी मिल रही है कि इसे जून या जुलाई तक बाजार में औपचारिक तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा। इसे सीबीयू के तौर पर लाया जाएगा, ऐसे में इसकी कुछ ही यूनिट्स को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जा सकता है। यह कार भी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *