WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781157455', '51.89.129.113')

LPG एजेंसी खोलने का सुनहरा मौका, जानें निवेश से लेकर कमाई तक का पूरा प्लान - Somanshu News

LPG एजेंसी खोलने का सुनहरा मौका, जानें निवेश से लेकर कमाई तक का पूरा प्लान

LPG एजेंसी खोलने का सुनहरा मौका, जानें निवेश से लेकर कमाई तक का पूरा प्लान

देश में LPG यानी रसोई गैस की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ ही गैस एजेंसी का बिजनेस भी अब अच्छा-खासा मुनाफा देने वाला बन चुका है. खासतौर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत पिछले कुछ वर्षों में करोड़ों परिवारों को मुफ्त कनेक्शन दिए गए हैं. इससे LPG ग्राहकों की संख्या 2014 के 14.52 करोड़ से बढ़कर 2025 में 33.52 करोड़ हो चुकी है. ऐसे में देखा जाए तो भारत इसकी मांग में लगातार तेजी बनी हुई है. ऐसे में LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप (Gas Agency) एक बेहतरीन बिजनेस ऑप्शन बन गया है.

आइए आज के इस आर्टिकल में हम LPG एजेंसी से तगड़ी कमाई और साथ ही एक सिलेंडर पर आपको कितना कमीशन मिल सकती है. इन सब बातों के साथ जानें कि कैसे आप एलपीजी गैस सिलेंडर एजेंसी/LPG Gas Cylinder Agency कैसे शुरू करें.

किन कंपनियों से मिलती है गैस एजेंसी?

भारत में तीन सरकारी तेल कंपनियां LPG डीलरशिप देती हैं:

  1. इंडियन ऑयल (Indian Oil) – इंडेन गैस
  2. भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) – भारत गैस
  3. हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) – एचपी गैस

जमीन और इंफ्रास्ट्रक्चर की क्या जरूरत?

  1. सड़क से जुड़ी जमीन होनी चाहिए ताकि हर मौसम में गाड़ी पहुंच सके.
  2. सिलेंडर स्टोर करने के लिए गोदाम बनवाना जरूरी है.
  3. जमीन खुद की हो या 15 साल की लीज पर होनी चाहिए.
  4. OMC अधिकारियों द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन और डॉक्यूमेंट चेकिंग होती है.

कौन कर सकता है आवेदन?

  • भारतीय नागरिक होना चाहिए.
  • आवेदक को कम से कम 10वीं पास की होनी चाहिए.
  • उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच
  • एजेंसी शुरू करने के लिए आवेदन शुल्क 10,000 रुपए (नॉन-रिफंडेबल) का भुगतान करना होगा.
  • परिवार का कोई सदस्य OMC में कार्यरत नहीं होना चाहिए.
  • आरक्षण और प्राथमिकता उम्मीदवार यानी SC/ST, स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सैनिक और राष्ट्रीय खिलाड़ी आदि को इस एजेंसी को शुरू करने में विशेष सुविधाएं मिलेगी.

कितनी होती है लागत?

  • शुरुआत में 15 रुपए से 30 लाख रुपए तक का निवेश (सिक्योरिटी डिपॉजिट, गोदाम, ऑफिस, वाहन, उपकरण)
  • देश के कई बैंक और NBFC एजेंसी के लिए लोन भी देते हैं.

कितनी होगी कमाई?

  • 14.2 किलो वाले एक सिलेंडर पर 73.08 रुपए का कमीशन मिलता है.
  • 5 किलो सिलेंडर पर 36.54 रुपए का कमीशन मिलता है.
  • स्टोव, रेगुलेटर, पाइप आदि बेचने पर अलग से कमाई होती है.
  • मिनिमम 50 हजार से 70 हजार रुपये महीना तक आमदनी की जा सकती है.
  • अगर कोई वितरक महीने में 15,000 सिलेंडर सप्लाई करता है तो 4 से 5 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *