WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780114658', '198.244.168.95')

कराटे सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम एवं मार्शल आर्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन - Somanshu News

कराटे सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम एवं मार्शल आर्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

कराटे सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम एवं मार्शल आर्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

जांजगीर  : कराटे सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम एवं मार्शल आर्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बी टी आई हॉल जांजगीर में के मुख्यतिथि विधायक व्यास कश्यप,अध्यक्षता सनत राठौर गुरुजी अध्यक्ष कराटे संघ, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल,उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, समाज सेवी इंजी रवि पाण्डेय,समाजसेवी अमर सुलतानियाँ, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका हितेश यादव, आयुक्त स्काउट सचिव ओलंपिक संघ जितेंद्र तिवारी,नगर पंचायत राहोद के पूर्व अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता, भाजप मंडल उपाध्यक्ष शिव चमन सिंह ठाकुर,महाकाली संगठन के जिलाध्यक्ष लेखराम देवांगन, कांग्रेस नेता सरोज सारथी, सर्वहितकारी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव अरुण कश्यप के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, मुख्यतिथि विधायक व्यास कश्यप ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी को जींवन में कभी भी हार जीत की भावनाओं से परे होकर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए तभी जींवन के उचित मूल्यों की सफलता सुनिश्चित मिलती है,जींवन में हर कदम प्रतिस्पर्धा से भरी है उसे कैसे मुकाबला करना है ।

इसका ज्ञान हमे गुरुओं के सानिध्य में मिलता है, कार्यक्रम अध्यक्ष सनत राठौर ने कहा कि वर्तमान में जो सामाजिक वातावरण के हिसाब से प्रत्येक बालिकाओं को अपने आत्म सम्मान और आत्मरक्षा के लिए खुद तैयार होना पड़ेगा इसके लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण वरदान सिद्ध हो सकता है, इंजी रवि पाण्डेय ने कहा कि हमें अपने वरिष्ठजनों के संघर्ष, त्याग, तपस्या, से सिख लेकर जींवन में कैसे उचित मुकाम हासिल करना है यह सुनिश्चित करना चाहिए, लक्ष्य के प्रति पूरी ईमानदारी से सतत प्रयास जरूरी है तभी उपलब्धि हासिल किया जा सकता है, मंच को अमर सुलतानियाँ,सन्तोष गुप्ता,हितेश यादव,शिव चमन सिंह ठाकुर, जितेंद्र तिवारी ,सरोज सारथी ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम में 150 से अधिक मार्शल आर्ट के अनेक विधाओं में उपलब्धियां अर्जित कर चुके राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के कराटे, ताइक्वांडो, वुशु, मिक्सबॉक्सिंग, फेंसिंग तलवारबाजी के कोच एवं खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मुव्हमेंटो, साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया जिला कराटे संघ, जिला ओलंपिक संघ, सेल्फ़ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उक्त आयोजन का संचालन कराटे प्रमुख वरुण पाण्डेय ने किया जिसमें मुख्य रूप से रूखमणी रानू जांजगीर, वीरेंद्र डडसेना महासमुंद, कुमार गौरव कोरिया, टेमन ध्रुव गरियाबंद, पंकज दास धमतरी, रणधीर कश्यप सक्ति, भोजराज साहू सरायपाली, रीना कारुणिक कबीरधाम, गीता बरेठ बलौदा, आकास यादव जांजगीर, लखन साहू, सन्दीप साहू केरा, विनोद राठौर, दिनेश देवांगन चाम्पा, आर के निराला नवागढ़, वंशिका चौहान बसना, श्रीजेता बाजपेयी पिथौरा, अनिल भार्गव डभरा, निरंजन केंवट बस्तर, निशा फर्रे नैला, साक्षी पाण्डेय,मधु विश्वकर्मा,कमलाकांत प्रधान सरायपाली,केतन बरेठ सक्ति, बम्हनीडीह से लक्ष्मीन बरेठ, मालखरौदा से रंगनाथ साहू, अजित साहू, दुर्गेश कश्यप अकलतरा से श्रीमती दया यादव, सक्ति योगेश खूंटे, बलौदा से बृजेश साहू, पामगढ़ से रोहित कुमार,सरोज कश्यप का योगदान सराहनीय रहा प्रशिक्षण के तहत बेसिक सेल्फ डिफेंस, फाइटिंग, किक, पंच, ब्लॉक के अलावा विशेष रूप से उपस्थित महिला प्रमुख कोच रूखमणी रानू द्वारा आकस्मिक घटनाओं पर आधारित मौजूद सामग्रियों को हथियार बनाकर आत्मरक्षा करने के टिप्स दिए गए, कार्यक्रम के अंत में वरुण पाण्डेय ने आभार प्रदर्शन किए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *