WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784703085', '216.73.216.43')

राम मंदि‍र की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का न‍िधन, द‍िल्‍ली में चल रहा था इलाज - Somanshu News

राम मंदि‍र की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का न‍िधन, द‍िल्‍ली में चल रहा था इलाज

राम मंदि‍र की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का न‍िधन, द‍िल्‍ली में चल रहा था इलाज

अयोध्‍या :  कामेश्वर चौपाल का द‍िल्‍ली में न‍िधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा था। अगस्त 2024 को इसी अस्पताल में किडनी का ट्रांसप्लांट कराया गया था। इन्‍होंने ही अयोध्या में राम मंदिर की पहली ईंट रखी थी। वह बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रहे थे। बीजेपी में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। कामेश्वर चौपाल को संघ ने प्रथम कार सेवक का दर्जा भी दिया था।

एक साल से चल रहे थे बीमाार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। चौपाल ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली है। कामेश्वर चौपाल पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। कामेश्वर चौपाल ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। संघ ने उन्हें प्रथम कार सेवक का दर्जा दिया था।

कमरैल गांव में हुआ था जन्‍म

कामेश्वर चौपाल का जन्म सुपौल जिले कमरैल गांव में हुआ था। नौ नवंबर 1989 को उन्‍होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की पहली ईंट रखी थी। तब देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हजारों साधु-संतों और लाखों कारससेवक इसमें जुटे थे। उस वक्त वे विहिप के संयुक्त सचिव थे। वर्ष 2002 में विधान पार्षद बनाए गए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *