WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784421986', '198.244.168.233')

कलयुगी बेटे ने फावड़े से बेरहमी से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट - Somanshu News

कलयुगी बेटे ने फावड़े से बेरहमी से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट

कलयुगी बेटे ने फावड़े से बेरहमी से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट

जशपुर : जिले मे एक 70 वर्षीय वृद्ध की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला आरोपी संजय नागवंशी हैं जो मृतक का पुत्र हैं। जशपुर पुलिस ने घटना के चंद घंटे में ही आरोपी पुत्र को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार की नशे की लत ने उसे बुजुर्ग बाप का हत्यारा बना दिया।

जशपुर जिले के थाना बगीचा में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इनके पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के आंगन में लड़ाई-झगड़ा करने की आवाज सुनाई दी, ज़ब उसने जाकर देखा तो इसके बड़े पिता ठाकुर राम आंगन में चित पड़े हुए थे, उनके सिर से खून निकल रहा था। मृतक का बेटा संजय अपने कमरे से नशे की हालत में निकला और बोला कि “मैने अपने पिताजी को फावड़ा से मार दिया हूं” आरोपी पुत्र ने फावड़ा को दिखाया और मैं जा रहा हूं कहते हुए अपने रूम में सोने चला गया। फावड़े के प्रहार से ठाकुर राम की मृत्यु हो चुकी थी। घटना की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान थाना बगीचा स्टाॅफ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये दबिश देकर आरोपी संजय नागवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। संजय नागवंशी ने बताया कि वह सुबह से ही शराब के नशे में था, उसके पिता द्वारा खेत में हल चलाने हेतु कहने पर संजय द्वारा हल चलाने से मना किया गया, इसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद हुआ और संजय नागवंशी ने आवेश में आकर घर में रखे लोहे का फावड़ा से अपने पिता ठाकुर राम के सिर, कान एवं चेहरा में कई बार वार कर हत्या कर दिया।

जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि जिले में बढ़ती हत्या की वारदातों के पीछे कहीं ना कहीं नशे का बहुत बड़ा हाथ है, जिला जशपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध सामाजिक रूप से विशेष अभियान चलाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *