WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787972410', '2a03:2880:f814:1e::')

जेपी नड्डा आभार जताने आएंगे छत्तीसगढ़.. निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा लगभग तय.. - Somanshu News

जेपी नड्डा आभार जताने आएंगे छत्तीसगढ़.. निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा लगभग तय..

जेपी नड्डा आभार जताने आएंगे छत्तीसगढ़.. निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा लगभग तय..

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा छत्तीसगढ़ आएंगे। उनका यह प्रवास इसी महीने के 23-24 मार्च को प्रस्तावित है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक़ रायपुर में लैंडिंग के बाद वह एक आम सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके साथ ही वह प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत भाजपा संगठन के अध्यक्ष और दूसरे पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। वह छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर प्रदेश के मतदाताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करेंगे।

राष्ट्रपति का दौरा भी 24 को प्रस्तावित

गौरतलब है कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महीने छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। वे 24 मार्च को रायपुर पहुंचेंगी और विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। उनके दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

पीएम मोदी भी करेंगे छत्तीसगढ़ दौरा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी महीने के अंत में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। उनका दौरा 30 मार्च को संभावित है। वे बिलासपुर में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कई विकास योजनाओं की आधारशिला रख सकते हैं और नई परियोजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं।

तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 मार्च को एक अहम बैठक की। इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन के उच्च पदाधिकारी मौजूद थे।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *