WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785070204', '216.73.216.52')

संयुक्त संचालक ने जैजैपुर विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया - Somanshu News

संयुक्त संचालक ने जैजैपुर विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया

संयुक्त संचालक ने जैजैपुर विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया

सक्ती:सक्ती जिला के अंतर्गत विकासखण्ड जैजैपुर में संयुक्त संचालक संभाग बिलासपुर श्री आर. पी. आदित्य ने द्वितीय बार औचक निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग में जागरुकता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु संयुक्त संचालक महोदय ने विकास खण्ड जैजैपुर का दूसरी बार औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में विकास खण्ड स्तर से शिक्षा अमला उनके साथ विकासखण्ड के प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के निरीक्षण पर उपस्थित रहे। इस औचक दौरे पर विद्यालयों की भौतिक एवं शैक्षणिक स्थिति का संज्ञान हुआ।

संयुक्त संचालक महोदय ने शासकीय हाई स्कूल देवरघटा में निरीक्षण करते हुए विषयवार शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से जानकारी ली एवं साथ ही 9वीं एवं 10वीं के बच्चों को स्वयं ही कक्षा शिक्षक की भांति अंग्रेजी, संस्कृत एवं गणित के विषयों को पढ़ाया और साथ संबंधित विषय में होने वाली समस्याओं को जानकार उनका समाधान किया साथ ही उक्त विद्यालय के शिक्षकों को विषयों को सरल तरीके से अध्यापन कराने हेतु मार्गदर्शन किया।

शासकीय प्राथमिक शाला बरदुली में भी संयुक्त संचालक महोदय ने निरीक्षण करते हुए शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से अक्षर ज्ञान संबंधी जानकारी प्राप्त की, साथ ही शिक्षकों को समय पर शाला में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया। उनके इस औचक निरीक्षण से शाला एवं ग्राम स्तर पर शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार आने के संकेत मिले हैं।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौद का निरीक्षण करते हुए संयुक्त संचालक सभी कक्षाओं में छात्र-छात्राओं से विषयवार चर्चा किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। 11वीं एवं 12वीं के बच्चों को गणित विषय का अध्यापन संयुक्त संचालक महोदय के द्वारा किया गया, गणित एक ऐसा विषय है जो बच्चों को बोझ लगता है उनके इस कठिनाइयों को बिल्कुल सरल भाषा में समाझाते हुए उनका समाधान किया। उन्होंने समझाया कि गणित विषय का सतत् अभ्यास किया जाए तो गणित का विषय भी सरल लगेगा, लेकिन उसके लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन में इसका अभ्यास निरंतर होना चाहिए।

स्वामी आत्मानंद विद्यालय(सेजेस) जो कि राज्य शासन की एक अच्छी पहल है छात्र-छात्राओं के मानसिक विकास हेतु प्राइवेट विद्यालयों की अपेक्षा शिक्षा विभाग एवं राज्य शासन की मदद से आत्मानंद विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु एक अच्छा वातावरण तैयार किया गया है। जिससे विद्यार्थियों को कुशल एवं कौशल विकास दोनों एक साथ हो। संयुक्त संचालक महोदय ने सेजेस हसौद के विद्यार्थियों को विषय ज्ञान प्रदान कर उन्हे अध्ययन कराया। अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को साझा करते हुए अपने विषय शिक्षकों को अपनी समस्या बताकर उसका समाधान सरल विधि से प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

इस शिक्षण सत्र के इस माह में संयुक्त संचालक महोदय का दूसरा दौरा रहा, प्रथम दौरे पर शासकीय प्राथमिक शाला गुचकुलिया, शासकीय हाई स्कूल तुषार का भी उनके द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था। उनके इस दौरे से शिक्षकों के अनियमितता में सुधार आया है। इसी प्रकार से उच्च अधिकारियों का निरिक्षण होता रहा तो शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में समय पर विद्यालय में उपस्थित होने की प्रवृत्ति जागृत होगी। इस दौरान भी सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री रामकुमार साहू उनके साथ निरीक्षण में उपस्थित रहे। बार-बार औचक निरीक्षण के चलते सभी शिक्षकों की समय पर शालाओं में उपस्थित होने की प्रवृत्ति बढ़ी है।

इन दोनों औचक निरीक्षण के दौरान संचालक महोदय को विकासखण्ड जैजैपुर के शैक्षणिक गतिविधियों का संज्ञान हुआ साथ ही सभी शिक्षकों में विद्यालयीन कार्य के प्रति अनुशानात्मक रुचि बढ़ी है। संयुक्त संचालक महोदय ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विषय के प्रति लगन से अध्ययन एवं अध्यापन हेतु निर्देश दिया। संयुक्त संचालक महोदय के द्वारा विद्यार्थियों से विषय से संबंधित चर्चा के दौरान सटीक उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। उनके लगातार इस दौरे से विकासखण्ड स्तर पर शैक्षणिक अमलों में प्रशासनिक कसावट दिखाई दे रहा है। साथ ही उन्होंने विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में निरीक्षण किया, संबंधित विद्यालयों के दैनन्दिनी एवं भौतिक स्तर की जानकारी प्राप्त किया। एक ही विकासखण्ड में लगातर औचक निरीक्षण से विद्यालयों के समय-सारिणी में सुधार दर्ज किया गया है। साथ विकासखण्ड के सभी विद्यालयों के प्राचार्यो एवं प्रधान पाठकों को विद्यालयीन परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *