WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776625176', '185.191.171.16')

अवैध शराब परिवहन पर जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही: अवैध शराब के साथ पकड़ाए आरोपी - Somanshu News

अवैध शराब परिवहन पर जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही: अवैध शराब के साथ पकड़ाए आरोपी

अवैध शराब परिवहन पर जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही: अवैध शराब के साथ पकड़ाए आरोपी

जैजैपुर : थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सक्ती  अंकिता शर्मा (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश कुमार यादव (रापुसे) , श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री मनीष कुंवर (रापुसे) द्वारा अवैध शराब परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने दिए गए निर्देश के परिपालन में थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 21/07/2025 को मुखबीर सूचना पर तीन अलग-अलग जगह पर शराब रेड कार्यवाही किया गया जो (01) दीपराम सतनामी पिता मोहित राम सतनामी उम्र 52 साल साकिन रीवाडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ.ग. को घर के सामने गली मे अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 01 नग 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरी हुई करीब 05 लीटर कच्ची महुआ शराब व 01 नग सफेद रंग के 1 लीटर छमता वाले पानी बॉटल मे 01 लीटर कच्ची महुवा शराब कुल 06 लीटर कच्ची महुवा शराब कीमती 600 /रु, (02) रामरतन सतनामी पिता बिल्लूराम सतनामी उम्र 45 साल साकिन रीवाडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ति (छ. ग.) को घर के सामने गली मे अवैध रूप से कच्ची महुवा शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 1 नग 5 लीटर छमता वाले पीले रंग के प्लास्टिक जारीकेन मे 5 लीटर कच्ची महुवा शराब व 1 नग हरे रंग के 2 लीटर छमता वाले प्लास्टिक बॉटल मे 2 लीटर कच्ची महुवा शराब कुल 07 लीटर कच्ची महुवा शराब कीमती 700/ रु, व (03 ) सुजीत दिव्य पिता रहस राम सतनामी उम्र 28 साल साकिन रीवाडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ति ( छ. ग.) को अपने घर के सामने गली मे अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए जाने पर आरोपी के कब्जे से एक 05 लीटर छमता वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरिकेन मे भरी 05 लीटर कच्ची महुवा शराब व 1 नग हरे रंग के 2 लीटर छमता वाले पानी बॉटल मे 02 लीटर कच्ची महुवा शराब व एक सफेद रंग के 1 लीटर छमता वाले प्लास्टिक बॉटल मे 01 लीटर कच्ची महुवा शराब कुल 08 लीटर कच्ची महुवा शराब कीमती 800/रु को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है उक्त आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से तीनो आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तीनो आरोपीगण का जेल वारंट बनने से तीनो आरोपीगण को जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी एस राजपूत, प्र. आर.08 लक्ष्मीनारायण कंवर, आर. 295 गोविन्द पटेल, आर. 234 जय प्रकाश उराव, आर. 210 कामता मार्चे, आर. 192 मनोज लहरे, आर. 261 यादराम चन्द्रा, व. म आर. 393 पूजा सिदार का विशेष योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *