WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784694514', '216.73.216.43')

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने विधानसभा वासियों एवं प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई - Somanshu News

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने विधानसभा वासियों एवं प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने विधानसभा वासियों एवं प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई

 

 

जैजैपुर:विधायक बालेश्वर साहू ने विधानसभा वासियो एवं प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। विधायक साहू ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण हमें जीवन जीने का सही राह बताते हैं। उनके उपदेश जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है।

विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व बेहद ही हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण के रूप की पूजा करते है और जमकर उत्सव भी मनाते है।कन्हैया का जन्मदिन सिर्फ बृज,वृंदावन में ही नहीं बल्कि पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। घर में लड्डू गोपाल जी को रखने वाली महिलाएं और भक्त इस दिन अपने कान्हा को खूब अच्छे से सजाते है और उनके लिए 56 भोग लगाते है। इस पर्व को मंदिरों में भी बेहद हर्षों-उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। श्री कृष्ण का वर्णन माता राधा के बिना अधूरा है। ऐसे में इस दिन श्री कृष्ण के साथ-साथ लोग माता राधा की भी पूजा करते है।

माखन की हांडी ने फिर मिठास बढ़ाई है, कान्हा की लीला है सबसे प्यारी, वो दें आपको खुशियां सारी माखन चुराकर जिसने खाया, बंसी बजाकर जिसने नचाया, खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की, जिसने दुनिया को प्रेम का पाठ पढ़ाया।कान्हा की बांसुरी की धुन में छिपा प्यार है, राधा नाम सुनकर कृष्ण आते हर बार हैं। दोनों की ऐसी है प्रेम कहानी, कृष्ण के नाम की राधा है दीवानी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *