जैजैपुर ब्लाक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन एवं जिलाध्यक्ष का सम्मान समारोह कार्यक्रम भोथिया में संपन्न
जैजैपुर : जैजैपुर विधानसभा अंतर्गत मनका दाई भोथिया प्रांगण में जैजैपुर ब्लाक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन एवं जिलाध्यक्ष का सम्मान समारोह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि गबेल जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नाम पर हम बैठे है लेकिन जीना है या मरना है हम लोगो के रंग रंग में कांग्रेस है संविधान के माध्यम से कांग्रेस काम करते है भाजपा धोखा देकर सरकार बना लिए है खनिज शाखा को दोहन किया गया है आने वाले समय मे सतर्क रहना है बूथ को मजबूत करना पड़ेगा सबसे मजबूत योजना मनरेगा को बंद करके रामजी योजना लागू कर दिया गया है आप सभी को चौक चौराहा में चर्चा की दौरान में किया जाना चाहिए गरीब मजदूर की हक को छीन लिया गया है।

विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि गांव में जो मांग करेंगे उसे पूरा करेंगे लेकिन सरकार काम नही दे रहा है जांजगीर चाम्पा लोक सभा मे सभी 8 विधायक कांग्रेस जीते है, माह में दो बार जोन की बैठक होना चाहिए, जैजैपुर विधानसभा कृषि प्रधान क्षेत्र है खेती करना किसानों को आसान है,नन्दकुमार चन्द्रा कांग्रेस जैजैपुर ब्लाक अध्यक्षने कहा कि हर कार्यकर्त्ता जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाना चाहिए आने वाला समय मे हम कांग्रेस की फिर से विधायक बनाना है,प्रत्येक पदाधिकारी अपने बूथ को मजबूत करना है आप सभी को जन जागरण करना है आने वाले समय मे निश्चित ही कांग्रेस की सरकार बनेगा अगर सरकार बन गया तो जैजैपुर से मंत्री बनना तय है पिछले चार वर्षों में मेरे कार्यकाल में कुछ गलती हो गया होगा तो क्षमा चाहता हु सबसे पहले संगठन से ताकत होता है हमारे नेता जिला कांग्रेस से अध्यक्ष होता है,जिस कार्यकर्त्ता संगठन से जुड़कर कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे,अभिषेक स्वर्णकार ने कहा कि सक्ती जिला को सशक्त बनाने के लिए जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती रश्मि गबेल को मिला है,यह कोई साधारण व्यक्ति नही है नारी सशक्तिकरण का अभियान अभी चल रहा है लेकिन 30 वर्ष पूर्व से शुरुआत किये है आज देश मे कांग्रेस की ढांचे को कमजोर कर रही है उसे पुनः आशा विश्वास करते है कि मजबूत होगी पुराने कार्यकर्ता को भी लाने की प्रयास करेंगे,राजेश लहरे विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि परिवार की मुखिया एक बोल देते है उसे हम सबको करना है,लक्ष्य बनाकर कार्य करने से निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे,डॉ टीकाराम कुर्रे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी को एक समान व्यवहार देता है और कार्य करते है,उक्त कार्यक्रम में रविन्द्र शर्मा,गौतम राठौर,नारायण गबेल,रीना तिवारी पूर्णिमा पटेल चन्द्रिका,त्रिदेव राय, उमाशंकर चन्द्रा,राजेश लहरे,नीलम चन्द्रा,राकेश चन्द्रा,चंदन धीवर, बोधसाय चन्द्रा, खम्हन लाल साहू, डॉ टीकाराम,लखन राठौर,लखन चन्द्रा, अभिषेक स्वर्णकार, जुगल किशोर बनाफर,पवन चन्द्रा,नटराज चन्द्रा आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद थे।
