पति के बदले पत्नियां तो ससुर के बदले बहु संभालेंगी कमान, 37 नए नवेले पार्षद भी..
दुर्ग : नगर निगम के नए सदन में 37 पार्षद नए नवेले होंगे। इनमें 4 महिला पार्षद ऐसी हैं, जो इस बार पतियों की जगह कमान संभालेंगी। वहीं सदन में 4 पार्षद ऐसे भी होंगे जो इस बार सदन में पत्नी की जगह लेंगे। शेष 23 पार्षद ऐसे हैं जो या तो पिछली सदन में थे अथवा इससे पहले पार्षद के रूप में निर्वाचित होकर सदन में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 11 पार्षद ऐसे निर्वाचित हुएं है, जो पिछली सदन में भी थे। वहीं 12 पहले पार्षदी कर चुके हैं।
नए नवेले पार्षदों के साथ कई अनुभवी नेता
नए परिषद में नए नवेले पार्षदों के साथ कई अनुभवी नेता भी पहुंचे हैं। इनमें सबसे वरिष्ठ नाम पूर्व महापौर आरएन वर्मा का है। आरएन वर्मा वर्ष 1995 से 2000 के बीच महापौर की कुर्सी संभाल चुके हैं। इनके अलावा पूर्व सभापति डॉ. देवनारायण तांडी भी सदन में होंगे। वे 2010 से 2015 के बीच निगम सभापति का दायित्व संभाल चुके हैं। इसी तरह पिछले सदन से उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर और पूर्व छाया महापौर नरेंद्र बंजारे में जीतकर सदन में पहुंचे हैं। लगतार चौथी बार जीतकर पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर भी सदन में फिर पहुंचे हैं। इस बार सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले पार्षद भी शेखर ही है।
सदन में इस बार पार्टियों से बागी होकर चुनाव लडऩे वाले सात नेता भी होंगे। इनमें से 6 ने भाजपा से बागी होकर जीत दर्ज की है। वहीं एक कांग्रेस के भी बागी शामिल हैं। भाजपा के बागियों में वार्ड 12 के अजीत वैद्य, वार्ड 16 से भाजपा के बागी खिलावन मटियारा शामिल हैं। इसके साथ भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ बागी होकर वार्ड 29 की बबीता यादव और वार्ड 56 के ललित ढीमर भी सदन में पहुंचे हैं। इसी तरह कांग्रेस से बागी होकर वार्ड 42 से चुनाव मैदान में उतरे प्रकाश गीते भी चुनाव जीतने में सफल रहे।
37 सदस्य पहली बार हुए निर्वाचित
