WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780888448', '198.244.183.114')

मासूम को अमानवीय सजा: शर्ट में फंसाकर पेड़ से लटकाया, VIDEO सामने आने पर पालकों में आक्रोश - Somanshu News

मासूम को अमानवीय सजा: शर्ट में फंसाकर पेड़ से लटकाया, VIDEO सामने आने पर पालकों में आक्रोश

मासूम को अमानवीय सजा: शर्ट में फंसाकर पेड़ से लटकाया, VIDEO सामने आने पर पालकों में आक्रोश

सूरजपुर :  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षकों का अमानवीय व्यव्हार सामने आया है। यहां के एक स्कूल के शिक्षिकाओं ने बच्चे को सजा देते हुए पेड़ पर कपड़े के सहारे ही लटका दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में शिक्षिकाएं क्रूरता रोकने के बजाय मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने पर रोक लगाती हुई दिखाई दी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला हंस वाहिनी विद्या मंदिर नारायणपुर, आमापारा का है। जहां का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि, एक बच्चे को शिक्षकों ने पेड़ पर कपड़े के सहारे लटकाकर सजा दी है। बच्चा बेचारा उसी हालत में घूम रहा है। वहीं बच्चे को ऐसी सजा क्यों दी गई इसका कारण अब तक सामने नहीं आया है।

अभिभावकों में आक्रोश
वीडियो के वायरल होते ही अभिभावकों में भारी आक्रोश है। सभी ने मामले में संज्ञान लेकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग रखी है ताकि ऐसी घटना दोबारा दोहरे न जा सके। वहीं शिक्षा के मंदिर में ऐसी क्रूरता ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *