WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780808223', '216.73.216.244')

निर्णायक टेस्‍ट जीतना चाहेगा भारत, जानें टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे यह मुकाबला - Somanshu News

निर्णायक टेस्‍ट जीतना चाहेगा भारत, जानें टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे यह मुकाबला

निर्णायक टेस्‍ट जीतना चाहेगा भारत, जानें टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे यह मुकाबला

नई दिल्‍ली :  भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्‍ट सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर है। 4 मैच समाप्‍त हो चुके हैं और इंग्‍लैंड टीम 2-1 से आगे चल रही है। मैनचेस्‍टर में खेला गया चौथा टेस्‍ट ड्रॉ हो चुका है।

ऐसे में अगर इंग्‍लैंड टीम 5वां टेस्‍ट जीतती है तो सीरीज अपने नाम कर लेगी। वहीं शुभमन गिल 5वें मुकाबले को जीतकर सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराना चाहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा। भारत में इस टेस्‍ट को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं।

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल
भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5वां टेस्‍ट मैच कब खेला जाएगा?भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5वां टेस्‍ट मैच 31 जुलाई से खेला जाएगा।

भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5वां टेस्‍ट मैच कहां खेला जाएगा?भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5वां टेस्‍ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5वां टेस्‍ट मैच कितने बजे शुरू होगा?भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5वां टेस्‍ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 3 बजे होगा।

भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5वें टेस्‍ट मैच को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5वें टेस्‍ट मैच भारत में टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5वें टेस्‍ट मैच को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5वें टेस्‍ट मैच को मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट और अन्‍य खबरें आपको दैनिक जागरण पर पढ़ने को मिलेंगी।

5वें टेस्‍ट के लिए इंग्‍लैंड टीमबेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्राइडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

पांचवें टेस्ट के लिए भारत की टीमशुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, एन जगदीसन (विकेटकीपर)।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *