IND vs SA 4th T20I: आज जीते तो सीरीज अपनी, इकाना स्टेडियम में होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला

IND vs SA 4th T20I: आज जीते तो सीरीज अपनी, इकाना स्टेडियम में होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला

लखनऊ: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा एवं अहम मुकाबला बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत टूर्नामेंट में 2-1 आगे है और मेजबान यहां एक और जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगे। वहीं, मेहमान टीम के लिए यह करो या मरो वाला मैच होगा, क्योंकि एक और हार से वे सीरीज गंवा बैठेंगे। कुल मिलाकर लखनऊ में दर्शकों को हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।

सूर्य-गिल से धमाकेदार पारी की उम्मीदमौजूदा सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल अब तक बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सके हैं। टीम प्रबंधन चौथे मुकाबले में इन दोंनों बल्लेबाजों से धमाकेदार पारी की उम्मीद करेगा। आगामी टी-20 विश्व कप को देखते हुए सूर्यकुमार और गिल की फार्म में वापसी बेहद जरूरी है।

इसके अलावा आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मध्यक्रम में तिलक वर्मा यहा एक और उम्दा पारी खेलकर टीम सीरीज जिताने के इरादे से उतरेंगे। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव के कंधों पर दारोमदार होगा। वहीं, टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का इस मुकाबले में खेलना मुश्किल है।

अक्षर का बाहर होना भारत के लिए झटकाभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज के अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने पहला मैच 101 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका टीम ने धमाकेदार वापसी की और मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे मैच को 51 रन से जीता, लेकिन भारत ने धर्मशाला में पटलवार कर सात विकेट से बड़ी जीत के साथ सीरीज में 2-1 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली। इस मैच से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल स्वास्थ्य कारणों से मौजूदा सीरीज के आखिरी दो मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में बंगाल के एक बाएं हाथ के स्पिन आलराउंडर शाहबाज अहमद को शामिल किया गया है। वह अपनी धीमी स्पिन और उपयोगी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। शाहबाज आइपीएल में आरसीबी और हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं।

डिकाक, हेंड्रिक्स और मार्करैम को रहना होगा सावधानक्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स और एडिन मार्करैम दक्षिण अफ्रीका की सबसे मजबूत कड़ी हैं। पहले मैच में हार के बाद मुल्लांपुर में अफ्रीकी टीम ने डिकॉक की तूफानी पारी के दम पर ही वापसी की। धर्मशाला में तीसरे मैच में एडन मार्करैम ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

हालांकि, इसके बावजूद मेहमान टीम हार गई। चौथे मुकाबले में भारत को इन तीनों खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा, क्योंकि इनमें से किसी एक का बल्ला चल गया तो मैच का परिणाम बदल सकता है। गेंदबाजी में उसके पास ओटनिल बार्टमैन हैं, जिन्होंने दूसरे मैच में 24 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा नगिदी, जेनसेन और सिपामला भी सधी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

आंकड़े भारत के साथटी-20 अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका टीमें अब तक 34 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 20 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 13 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला का बेनतीजा रहा। इन दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच दिसंबर 2006 में खेला गया।

कैसी होगी पिचइकाना की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी की मुफीद मानी जाती है, लेकिन शुरू के ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। यहां औसत स्कोर 175 रन है। यह एक स्पोर्टिंग विकेट है, जहां रणनीति भी मायने रखती है और अक्सर टास जीतकर टीमें गेंदबाजी चुनती हैं, क्योंकि दूसरी पारी में ओस का असर होता है।

दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टीमों का प्रदर्शन

  • भारत (20 जीत, 34 मैच)
  • आस्ट्रेलिया (19 जीत, 28 मैच)
  • वेस्टइंडीज (14 जीत, 26 मैच)
  • पाकिस्तान (14 जीत, 27 मैच)
  • इंग्लैंड (13 जीत, 28 मैच)

भारतीय टीमसूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शाहबाज अहमद, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर।

दक्षिण अफ्रीका टीमएडेन मार्करैम (कप्तान), क्विंटन डिकाक, रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसेन, लूथो सिपामला, ओटनील बार्टमैन, एनरिक नोत्र्जे, लुंगी नगिदी, कार्बिन बाश, केशव महाराज और जार्ज लिंडे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *