WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784678629', '2a03:2880:f800:3::')

आपसी रंजीश को लेकर दो पक्षों मे हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों को किया गिरफ्तार - Somanshu News

आपसी रंजीश को लेकर दो पक्षों मे हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों को किया गिरफ्तार

आपसी रंजीश को लेकर दो पक्षों मे हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों को किया  गिरफ्तार

जांजगीर चांपा  : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.09.24 को रात्रि 10.30 बजे दोनो पक्ष के लोग घर के बाहर पूर्व रंजिश पर से आपस मे गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर टांगी, डण्डा एवं हाथ मुक्का से एक दूसरे पक्ष को मारपीट किए थे जिस पर दोनो पक्षो के व्यक्तियो को गंभीर चोट आयी थी जो दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर थाना पामगढ मे अपराध क्रमाक 333/24, 334/24 दोनो धारा 296, 351 (2), 115 (2), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में को दोनो पक्षो के आरोपियों को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ करने पर आपसी रंजिश को लेकर मारपीट होना जुर्म स्वीकार करना तथा आरोपियो से घटना में प्रयुक्त टांगी, लाठी, डण्डा को बरामद किया गया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.11.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू, संतोष बंजारे, महिला प्रआर. बलमती यादव, आर. सूरज पाटले, टिकेश्वर राठौर, मुकेश कमलेश, संदीप डहरिया एवं थाना पामगढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *