WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784324364', '92.222.108.100')

गर्मी में किसान टमाटर की इस वैरायटी की करें खेती, जाड़े में नोटों भर जाएगी तिजोरी - Somanshu News

गर्मी में किसान टमाटर की इस वैरायटी की करें खेती, जाड़े में नोटों भर जाएगी तिजोरी

गर्मी में किसान टमाटर की इस वैरायटी की करें खेती, जाड़े में नोटों भर जाएगी तिजोरी

छपरा के किसान अब नगदी फसल में भी खास फसल लगाकर अधिक उपज के साथ फलन भी अधिक ले रहे हैं. जिससे काफी अच्छा फायदा हो रहा है. जिले के नगर प्रखंड अंतर्गत भीखमपुर गांव निवासी सुरेश सिंह नगदी फसल लगाने में महारत हासिल किए हैं. इनके द्वारा खास आइडिया से अच्छा वैरायटी का टमाटर लगाया गया है. जिसका फलन काफी जबरदस्त हो रहा है. एक पेड़ में 10 किलो टमाटर का फलन हो रहा है. जिस वैरायटी को लगाकर किसान मालामाल हो रहे हैं. सुरेश सिंह के द्वारा एक बीघा खेत में टमाटर लगाया गया है. जिसका फलन काफी जबरदस्त हो रहा है.

किसान सुरेश सिंह ने RK कंपनी का 1102 वैरायटी टमाटर लगाया हूं. जिसका फलन काफी जबरदस्त हो रहा है. एक पेड़ में 10 किलो टमाटर का फलन हो रहा है. मैं सीढ़ी विधि से नगदी फसल लगाकर अच्छा पैदावार के साथ-साथ फलन भी अधिक लेता हूं.  इस विधि से खेती करने पर काफी अच्छा उपज के साथ फलन भी होता है. फलन खराब नहीं होता है. कोई कीड़ा भी नहीं नुकसान जल्दी करता है.

गर्मी के मौसम में इसका जबरदस्त फलन
इस विधि से नगदी फसल लगाने पर किसानों को अधिक लाभ मिलता है. पानी भी कम देना पड़ता है. कई तरह से इस विधि से खेती करने पर किसानों को लाभ मिलता है. बताया कि यह टमाटर का वैरायटी सारण की धरती पर काफी जबरदस्त हो रहा है. यही वजह है कि इस वैरायटी को किसान लगाकर अच्छा कमाई भी कर रहे हैं. इस मौसम में टमाटर का बिक्री बढ़ जाता है. जिसके वजह से मांग भी बढ़ जाता है, और फलन भी इस वैरायटी का खूब होता है. पूरे गर्मी के मौसम में इसका जबरदस्त फलन होता हैं. जिसको बेचकर किसान मालामाल हो जाते हैं.

 

 

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *