WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786000878', '216.73.216.236')

जुलाई में 6 ग्रहों की बदलेगी चाल, जानिए किन राशि वालों को रहना होगा सावधान - Somanshu News

जुलाई में 6 ग्रहों की बदलेगी चाल, जानिए किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

जुलाई में 6 ग्रहों की बदलेगी चाल, जानिए किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

नई दिल्ली :  ग्रहों की स्थिति में बदलाव की वजह से कुछ राशियों के जातकों को करियर और व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी को प्रतिष्ठा की हानि होगी, तो किसी को पार्टनर के साथ अनबन का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रहों के राशि परिवर्तन की बात करें तो सूर्य मिथुन राशि से निकलकर अपनी नीच की राशि कर्क में गोचर करेंगे। वहीं, शुक्र अपनी वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति के साथ युति बनाएंगे। साथ ही मंगल भी सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

इन ग्रहों की बदलेगी स्थितिमिथुन राशि में फिलहाल अस्त चल रहे देवगुरु बृहस्पति 9 जुलाई 2025 को 10:50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित हो जाएंगे। इसके बाद 13 जुलाई को शनि देव मीन राशि में वक्री होंगे। 18 जुलाई को बुध अपनी शत्रु राशि कर्क में वक्री होंगे और 24 जुलाई को इसी राशि में अस्त भी हो जाएंगे।

इन राशियों के लोग रहें सावधान

कर्क राशि के जातकों के लग्न में नीचे के होकर सूर्य देव विराजमान होंगे। इसकी वजह से उनके आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। व्यापार में विशेष लाभ नहीं मिलेगा। पार्टनर के साथ में अनबन हो सकती है। वही शुक्र 12वें घर में बैठकर खर्च को बढ़ाने का काम करेंगे।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का रहेगा। सिंह के स्वामी सूर्य 12वें घर में मौजूद होंगे। यहां बैठकर वह स्वास्थ्य के साथ ही कोर्ट कचहरी के मामले या विवाद की स्थितियों को पैदा कर सकते हैं। विरोधी परेशान कर सकते हैं।
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य नीच के होकर दशम स्थान यानी कार्यस्थल पर बैठे हुए हैं। ऐसे में इस समय पर पद-प्रतिष्ठा में गिरावट आ सकती है। व्यापार में विशेष लाभ नहीं मिलेगा। कर्क में ही बुध के वक्री और फिर अस्त हो जाने से यह समय व्यापार के लिहाज से बेहतर नहीं रहेगा। शनि के वक्री होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। कोर्ट कचहरी के मामले लंबे चल सकते हैं।
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का सप्तम स्थान में नीचे का होकर बैठना शुभ नहीं हैं। यहां पर बुध का पहले वक्री फिर अस्त होना यह बताता है कि जुलाई में पार्टनर के साथ में संबंध खराब हो सकते हैं। पार्टनरशिप का बिजनेस यदि कर रहे हैं, तो उसमें भी संबंधों के बिगड़ने का जोखिम रहेगा। शुक्र के मिथुन राशि में छठे घर में होने से अपने संवाद संभाल कर करें, वर्ना बिना वजह विवाद खड़ा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *