WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784773905', '216.73.216.25')

करियर प्वाइंट नेशनल स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद संपन्न ,बच्चों ने रैली निकालकर किया नगर भ्रमण - Somanshu News

करियर प्वाइंट नेशनल स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद संपन्न ,बच्चों ने रैली निकालकर किया नगर भ्रमण

करियर प्वाइंट नेशनल स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद संपन्न ,बच्चों ने रैली निकालकर किया नगर भ्रमण

भटगांव :  नगर भटगांव में संचालित करियर पॉइंट नेशनल स्कूल के द्वारा दशहरा मैदान में दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद का आयोजन किया गया जहाँ 6 एवं 7 दिसम्बर को नर्सरी से 12 वीं तक के सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेलकूद कराये गये। प्रथम दिवस क्लास नर्सरी से क्लास 1 तक के बच्चों के खेलकूद का आयोजन किया गया, जहाँ खेलकूद का प्रारम्भ सेजेस स्कूल (श्री प्रेम भुवन प्रताप शासकीय स्कूल भटगांव के प्राचार्य गिरजा शंकर धीवर व सुरेश रघु , युवा पत्रकार संदीप पटेल सहित के पी पटेल के करकमलों से रिबन काट कर किया गया।

प्रथम दिवस खेलकूद में जलेबी रेस, बैलून रेस, फॉग रेस, व पैक रेस, बाल पैकिंग इन बॉक्स, चेयर रेस, रिले रेस इत्यादि गेम कराये गये। द्वितीय दिवस खेलकूद का प्रारम्भ पुरे नगर में रैली निकालकर किया गया जहाँ स्कूल से रैली प्रारम्भ होकर शनि मंदिर, शीतला मंदिर, बस स्टैंड होते हुये लोगों को खेलकूद के प्रति जागरूक करते हुये खेल मैदान पहुंची। द्वितीय दिवस के खेलकूद में क्लास 2 से 12 वीं तक के बच्चों ने रस्सा कस्सी, कबड्डी, क्रिकेट, खो खो, उची कूद लम्बी कूद, साइकिल रेस, 100 मीटर दौड़ इत्यादि गेम कराये गये. वहीं कार्यक्रम का, सफल संचालन में स्कूल स्टाफ के सभी शिक्षक शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *