WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784935221', '216.73.216.25')

जेल में मिली अवैध शराब, कार्यवाही सिफर  - Somanshu News

जेल में मिली अवैध शराब, कार्यवाही सिफर 

जेल में मिली अवैध शराब, कार्यवाही सिफर 

रायपुर  : केंद्रीय जेल रायपुर मे मिला 25 लीटर शराब. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार होली के पहले दिन एक बंदी के पास 5 गैलन शराब बरामद हुआ पर आश्चर्यजनक रूप से जेल प्रशासन ने इस बात को छुपा लिया. ज्ञात हो की केंद्रीय जेल रायपुर में समय समय पर नशाखोरी की खबरें मिलती रहती हैं. कई बंदियों को पैसे के दम पर गान्जा तम्बाखू आदि नशे का समान कुछ प्रहरियों द्वारा अंदर मुहैया करवाया जाता है परंतु यह पहली बार होगा जब इतनी बड़ी मात्रा मे जेल के अंदर शराब बरामद हुई है और कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई जो की जेल प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है. केंद्रीय जेल रायपुर मे भर्राशाही चरम पर है. जेल मे पदस्थ सहायक जेल अधीक्षकों के रहते हुए भी जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य द्वारा एक अनुभवहीन प्रहरी आकाश पांडे को जेल के एक प्रभाग जिसे अष्टकोण 3 कहा जाता है का प्रभार सौपा गया है. आकाश पांडे को कई बार बंदियों से मारपीट एवं वसूली के शिकायत पर भी नही हटाया गया है. जबकी इसी प्रकार की शिकायतों के आधार पर जेल अधीक्षक द्वारा कई प्रहरियों का निलंबन और बर्खास्तगी तक की गयी है. अष्टकोंन 3 से भारी मात्रा मे शराब बरामदगी के बाद भी प्रहरी आकाश पांडे को कोई नोटिस तक नहीं दिया गया है क्योंकि जेल मे कई गरीब बंदियों का मिक्स्चर टमाटर प्याज तक को जाने से रोक दिया जाता है वहीं इतनी भारी मात्रा मे शराब बिना किसी सक्षम अधिकारी के सहमति के बैरक तक पहुँच पाना असंभव है. यहाँ पुरा मामला पैसे के लेनदेन का नजर आता है. केंद्रीय जेल रायपुर मे ऐसे ही कई मामलों को भारी रकम लेकर दबा दिया जाता है. अब देखना यह है की जेल अधीक्षक द्वारा इस मामले पर क्या कार्यवाही की जाती है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *