WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776589125', '216.73.217.42')

चेहरे पर बार-बार आ रहे हैं कील और मुंहासे, तो लगाएं ये फेस पैक, जानें सही तरीका - Somanshu News

चेहरे पर बार-बार आ रहे हैं कील और मुंहासे, तो लगाएं ये फेस पैक, जानें सही तरीका

चेहरे पर बार-बार आ रहे हैं कील और मुंहासे, तो लगाएं ये फेस पैक, जानें सही तरीका

क्या आप बार-बार आने वाले कील-मुंहासों और चेहरे की डलनेस से परेशान हैं? कई बार महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी मनचाहा रिजल्ट नहीं दे पाते हैं। ऐसे में क्यों न प्राकृतिक नुस्खों की ओर रुख किया जाए, हमारी रसोई में ही एक ऐसी बेहतरीन चीज मौजूद है जो आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकती है।

आइए इस लेख में गाजर के फेसपैक को लगाने के बारे में बताएंगे। जिससे आपको चेहरे पर कई फायदे दिख सकते हैं।

गाजर आपके चेहरे के लिए क्यों है खास?

गाजर के अंदर भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। ये फ्री रेडिकल्स ही अक्सर एजिंग और मुंहासों का कारण बनते हैं। गाजर में मौजूद विटामिन और मिनरल्स एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं और स्किन के सूजन को कम करते हैं। बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन-ए में बदल जाता है, जो स्किन के सेल्स को हेल्दी रखता है।

गाजर का फेसपैक बनाने के लिए क्या चाहिए?

  1. गाजर का पेस्ट
  2. बेसन
  3. दही
  4. नींबू का रस

गाजर का फेसपैक किस तरह लगाएं?

  1. सबसे पहले एक गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें। इसे कद्दूकस करके या मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।
  2. एक कटोरी में गाजर का पेस्ट या जूस लें। अब इसमें बेसन, दही और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। एक मुलायम पेस्ट तैयार करें।
  3. इस पेस्ट को अपने साफ़ चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आंखों के आसपास न लगाएं।
  4. इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें, जब तक कि यह सूख न जाए।
  5. सूखने के बाद, हल्के गुनगुने पानी से अपने चेहरे को सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए धो लें। इससे डेड स्किन भी निकल जाएगी।
  6. चेहरे को थपथपा कर सुखा लें और फिर आप अपना मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

गाजर का फेसपैक लगाने के लिए कुछ टिप्स जरूर जान लें

अगर आप नया फेस पैक लगा रहे हैं तो आप पहले अपने हाथों पर ट्राई करें। आप इस फेसपैक को हफ्ते में 1 या 2 बार जरूर लगाएं। इससे आपको फायदे दिख सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *