WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786206949', '216.73.217.126')

IND vs OMAN: कोशिश करूंगा कि..., इसलिए सूर्यकुमार ने नहीं की बल्लेबाजी, किया खुलासा - Somanshu News

IND vs OMAN: कोशिश करूंगा कि…, इसलिए सूर्यकुमार ने नहीं की बल्लेबाजी, किया खुलासा

IND vs OMAN: कोशिश करूंगा कि…, इसलिए सूर्यकुमार ने नहीं की बल्लेबाजी, किया खुलासा

नई दिल्ली :  भारतीय टी20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ओमान के खिलाफ बल्लेबाजी ना करके सभी को चौंका दिया। हालांकि, मैच प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया। साथ ही ओमान टीम और हार्दिक पांड्या की तरीफ की।

भारतीय कप्तान ने मैच में अपनी बल्लेबाजी क्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर मजाक किया। उन्होंने सभी को खेलने का मौका देने के लिए खुद को 11वें नंबर पर रखा। ओमान के खिलाफ सूर्या को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की, जो चर्चा का विषय भी रहा।

’11वें नंबर तक का…’मैच के बाद सूर्या ने कहा, निश्चित रूप से मैं अगले मैच से कोशिश करूंगा कि 11वें नंबर तक इंतजार ना करूं। कुल मिलाकर मैं कहूंगा कि ओमान ने गजब का क्रिकेट खेला। मुझे पता था कि उनके कोच, सुलू सर (सुलक्षण कुलकर्णी) के साथ उनकी टीम में ‘खडूसनेस’ जरूर होगी। यह अद्भुत था। उनकी बल्लेबाजी देख मजा आया।

पाकिस्तान को किया नजरअंदाजभारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में ओमान पर जीत के बाद मैच के बाद एक बार फिर पाकिस्तान को नजरअंदाज कर दिया। भारत अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में ओमान को 21 रनों से हराकर सुपर-4 में अपराजित टीम बनकर पहुंची।

21 सितंबर को होगा मुकाबलायूएई, पाकिस्तान और ओमान के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा। सुपर-4 में अब उनका सामना रविवार, 21 सितंबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। अगले मैच से पहले सूर्यकुमार से पूछा गया कि क्या टीम इस धमाकेदार मुकाबले के लिए तैयार है।

सुपर-4 के लिए तैयारहालांकि, भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान का नाम लेने से परहेज किया और कहा कि वे सुपर-4 में सभी टीमों से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, सुपर फोर के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *