WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780785215', '216.73.217.15')

Hyundai Aura का Corporate Edition हुआ लॉन्‍च, LED DRL, TPMS जैसे कई फीचर्स हुए ऑफर, जानें कितनी है कीमत - Somanshu News

Hyundai Aura का Corporate Edition हुआ लॉन्‍च, LED DRL, TPMS जैसे कई फीचर्स हुए ऑफर, जानें कितनी है कीमत

Hyundai Aura का Corporate Edition हुआ लॉन्‍च, LED DRL, TPMS जैसे कई फीचर्स हुए ऑफर, जानें कितनी है कीमत

नई दिल्‍ली :  भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर करने वाली साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार Hyundai Aura का Corporate Edition लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस एडिशन में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। कितने वेरिएंट में इस एडिशन को लाया गया है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ Hyundai Aura Corporate Edition
हुंडई की ओर से ऑरा को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली हुंडई ऑरा को कॉर्पोरेट एडिशन के साथ लॉन्‍च किया गया है। जिससे सफर के दौरान अनुभव बेहतर हो जाएगा।

क्‍या है खासियत
कंपनी की ओर से ऑरा के नए एडिशन में कई फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। इसमें 6.75 इंच का टचस्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले ऑडियो दिया गया है। इसके साथ ही 15 इंच टायर के साथ ड्यूल टोन स्‍टाइल स्‍टील व्‍हील, एलईडी डीआरएल, रियर विंग स्‍पॉयलर, टीपीएमएस, रियर एसी वेंट, रियर सेंटर आर्मरेस्‍ट के साथ कप होल्‍डर दिया गया है। साथ ही गाड़ी में कॉर्पोरेट की बैजिंग को भी दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

सेडान कार को भले ही कॉर्पोरेट एडिशन के साथ लॉन्‍च किया गया है। लेकिन इसके इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया है जिससे 83 पीएस की पावर और 113.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें पेट्रोल के साथ ही सीएनजी इंजन का विकल्‍प भी मिलता है जिसमें 1.2 लीटर इंजन से इसे 69 पीएस की पावर और 95.2 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। Hyundai Aura Corporate Edition में भी 5स्‍पीड मैनुअल और स्‍मार्ट ऑटो एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिलते हैं।

कितनी है कीमत

हुंडई की ओर से ऑरा के कॉर्पोरेट एडिशन को पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही इंजन के विकल्‍प के साथ लाया गया है। सेडान कार के कॉर्पोरेट एडिशन के पेट्रोल वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 7.48 लाख रुपये रखा गया है। वहीं इसके वर्जन को 8.47 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

किनसे है मुकाबला

Hyundai Aura को Compact Sedan Car सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Dzire, Tata Tigor और Honda Amaze जैसी कारों के साथ होता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *