पति रोज कहता तुम बदसूरत हो, मोटी मरती क्यों नहीं, टीचर पत्नी ने लगा ली फांसी

पति रोज कहता तुम बदसूरत हो, मोटी मरती क्यों नहीं, टीचर पत्नी ने लगा ली फांसी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में पति अपनी पत्नी से हर रोज कहता कि तुम बदसूरत हो, मोटी मरती क्यों नहीं। उससे मारपीट भी करता। जिससे परेशान होकर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, यह घटना 27 मार्च 2024 की है। तरुण दुबे की शादी मई 2013 में मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी मयूर कांत दुबे के साथ हुआ था। मयूर किसी फार्मेसी कंपनी में काम करता था। वहीं, तरुण शिक्षाकर्मी वर्ग एक में थी। दोनों रायपुर के विनायक विहार भाटागांव में रहते थे।

दरअसल, मयूरकांत दुबे शराबी है। उसकी पत्नी तरुण दुबे को उसके कैरेक्टर पर भी शक था। वो उसे अक्सर शराब पीने को लेकर टोकती थी। जिस वजह से दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। कहता था कि, तुम्हारी सरकारी नौकरी की वजह से तेरे साथ हूं। तरुण लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान चल रही थी।

तरुण दुबे ने आत्महत्या से पहले अपनी मां को फोन लगाया था। उसने अपने पति मयूर को लेकर शिकायत की। जिसमें कहा कि वह गलत हरकत करके आया है। फिर फोन काट दिया। इसी रात को तरुण में अपने कमरे में बंदकर सीलिंग पंखे में चुनरी बांधकर फंदे पर झूल गई।

मयूर ने कमरे के दरवाजे को धक्का देकर खोला तो उसकी बॉडी लटक रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस को रामकृष्ण हॉस्पिटल से सूचना मिली थी कि तरुण दुबे को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने करीब 6 महीने तक बारीकी से जांच की। कई गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जिसमें आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर मयूर कांत दुबे (35) को अरेस्ट कर कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *