पति ने ही की थी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पति ने ही की थी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद  :  जिले में दोबारा संबंध बनाने से इनकार करने पर पति ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पत्नी की हत्या कर दी। उसने पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया, जिससे गुस्से में आकर उसने पत्नी का गला दबा दिया। पूरा मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 28 सितंबर को कसेकेरा गांव में घर के बिस्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता खेम बाई (32) की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। मायके वालों की मांग पर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना स्थल पर फोरेंसिक जांच भी की गई। पति गोविंद ध्रुव को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।

तब उसने बताया कि, रात करीब 12 बजे दोनों ने शारीरिक संबंध बनाया। पति ने दोबारा संबंध बनाने की इच्छा जताई। लेकिन पत्नी मना करती रही। इसी बीच उसने पति के गुप्तांग पर हाथ से हमला कर दिया। जिससे आक्रोशित पति ने पत्नी की गला दबाकर जान ले ली।

मायके में रहकर नौकरी करती थी पत्नी

खेम बाई का मायका पीपर छेड़ी गांव में है। वो वहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ थी। गोविंद सिंह खेती-किसानी का काम करता है। उसने खेम के साथ दो साल पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी ने ढाई साल पहले तालाक दे दिया था।

महीने में 4-5 दिन ससुराल में रहती थी

लेकिन पत्नी अपनी नौकरी का हवाला देकर ससुराल के बजाए मायके में ही ज्यादातर रहती थी। महीने में 4-5 दिन ही ससुरात आती है। पति को ज्यादा समय नहीं दे पाती थी। इस वजह से दोनों के बच्चे भी नहीं हुए थे। जबकि पति बच्चा चाहता था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था।

आरोपी पति गिरफ्तार

इस मामले में एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि, आपसी विवाद के कारण पति ने पत्नी की गला दबा कर हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपी पति गोविंद ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *