WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784574431', '216.73.216.43')

पति-पत्नी ने मिलकर लोगों को बनाया बेवकूफ, 51 लाख लेकर भागे, अब पुलिस ने पकड़ा - Somanshu News

पति-पत्नी ने मिलकर लोगों को बनाया बेवकूफ, 51 लाख लेकर भागे, अब पुलिस ने पकड़ा

पति-पत्नी ने मिलकर लोगों को बनाया बेवकूफ, 51 लाख लेकर भागे, अब पुलिस ने पकड़ा

 बिलासपुर  : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां के सीपत क्षेत्र की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उन्होंने गांव के लोगों से 51.87 लाख रुपये की ठगी की.

दोनों ने सीसी रोड, नाली बनाने, तालाब खुदवाने और नल खुदाई जैसे कामों के लिए लोन दिलाने का झांसा दिया. लोन का पैसा खुद ले लिया और फिर भाग गए. बता दें कि गांव पोड़ी की रहने वाली गायत्री सूर्यवंशी ने पुलिस में शिकायत की कि आरोपियों ने गांव की कई महिलाओं को लोन दिलाने का लालच दिया. फिर बैंकों से लोन पास कराया, लेकिन लोन की रकम खुद ले ली और फरार हो गए. जब लोगों को यह बात समझ में आई, तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई.

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

मामला गंभीर था. थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने एक टीम बनाई. साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को सेंदरी बायपास, बिलासपुर से पकड़ लिया. पूछताछ में दोनों ने ठगी करना कबूल कर लिया. ठगी के पैसों से खरीदी गई महंगी चीजें पुलिस ने अपने कब्जे में लीं. जिनकी लिस्ट इस प्रकार है –

  1. बुलेट बाइक – ₹2,50,000
  2. कार – ₹7,00,000
  3. टीवी – ₹50,000
  4. आईफोन – ₹75,000
  5. कुल सामान – लगभग ₹10,75,000

इसके साथ ही 30 ATM कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड की कॉपी, बैंकों की पासबुक और लोन से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए. पुलिस ने 21 मार्च 2025 को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस ठगी में और कौन-कौन शामिल हो सकता है.

• ठगों की बात में आकर लुट गया 70 साल का बुजुर्ग ? 40 लाख देकर हुआ एहसास


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *