WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783876694', '51.195.244.252')

कैसे बन सकते हैं केंद्रीय विद्यालय में टीचर? जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया - Somanshu News

कैसे बन सकते हैं केंद्रीय विद्यालय में टीचर? जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

कैसे बन सकते हैं केंद्रीय विद्यालय में टीचर? जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय देश के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के नेतृत्व में चलने वाले यह स्कूल सीबीएसई पैटर्न पर आधारित हैं। यह स्कूल अपनी उच्च गुणवत्ता की बजट वाली शिक्षा के लिए लोगों के बीच प्रसिद्ध है।

अक्सर पेरेंट्स में अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन दिलवाने की होड़ देखी जाती है। हमने बच्चों के एडमिशन के बारे में तो आपको बताया है लेकिन केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों के चयन की भी एक प्रक्रिया होती है।

जिस तरह से केंद्रीय और सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को सेंट्रल स्कूल में पहले प्रवेश दिया जाता है इस तरह से यहां पढ़ने वाले शिक्षकों के लिए भी एक चयन प्रक्रिया है। जिसके आधार पर प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की भर्ती होती है। इसके संबंध में केंद्रीय विद्यालय के ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर जानकारी दी जाती है। चलिए आज हम आपको इस चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हैं।

केंद्रीय विद्यालय शिक्षक की योग्यता (KVS Schools)

केंद्रीय विद्यालय में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होने के साथ डीएलएड की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा उन्हें केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी पड़ती है। अगर यह योग्यता हो तभी इस पद के लिए आवेदन किया जा सकता है। टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी पदों के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है।

प्राइमरी टीचर के लिए

जो शिक्षक प्राइमरी स्कूल के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। उनका न्यूनतम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी पास होना जरूरी है। इसके अलावा डीएलएड या बीएलएड होना जरूरी है। इनका केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना भी अनिवार्य है।

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के लिए

इसके लिए उम्मीदवार का 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री। बैचलर ऑफ एजुकेशन और CTET पेपर 2 पास करना जरूरी है। हिंदी और अंग्रेजी में एक्सपर्टीज भी अनिवार्य है।

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के लिए

इसके लिए संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक उत्तर की डिग्री। बीएड और हिंदी अंग्रेजी में विशेषज्ञ अनिवार्य की गई है।

कैसे होता है चयन

  • KVS के अलग-अलग पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट आयोजित किया जाता है जिसमें टीचिंग क्वालिफिकेशन और जनरल नॉलेज के क्वेश्चन शामिल होते हैं।
  • पहले राउंड के बाद इंटरव्यू आयोजित किए जाते हैं। इसमें परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। PRT के लिए इंटरव्यू ऑप्शनल होता है लेकिन TGT और PGT के लिए अनिवार्य है।
  • सबसे आखिर में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले हमको के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होती है। जिनका नाम है इस लिस्ट में आता है उनका वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर चयन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *