कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीपक जलाना है शुभ, जानें दीपदान की विधि
हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को विशेष महत्व दिया गया है। इस दिन पर स्नान-दान का काफी महत्व है। माना गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने से साधक को देवी-देवताओं की कृपा मिलती है। साथ ही इस दिन पर दीपदान करने से भी साधक को जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं दीपदान की विधि।
कितने दीपक जलाना है शुभ
कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर में शुद्ध घी या सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हुए दीपक जला सकते हैं। इस दिन पर विषम संख्या जैसे कि 5, 7, 11, 21, 51 या फिर 101 दीपक जलाना शुभ माना गया है। इस दिन पर घर के आंगन, छत, मुख्य द्वार और तुलसी के पास भी दीपक जरूर जलाएं। इससे साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
