WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782239695', '216.73.217.127')

दशहरा के कितने दिन बाद मनाई जाएगी दिवाली, जानिए सही डेट और मुहूर्त - Somanshu News

दशहरा के कितने दिन बाद मनाई जाएगी दिवाली, जानिए सही डेट और मुहूर्त

दशहरा के कितने दिन बाद मनाई जाएगी दिवाली, जानिए सही डेट और मुहूर्त

दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। ये हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन मुख्य रूप से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है। दीवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस से ही होती है और इसका समापन भाई दूज  के दिन होता है। दिवाली पर कई जगहों पर मां काली की भी पूजा  होती है। तो वहीं इस दिन नरक चतुर्दशी भी मनाई जाती है। इसके अलावा शारदा पूजा, कमला जयन्ती और चौपड़ा पूजा इत्यादि त्योहार भी इसी दिन पड़ते हैं। चलिए जानते हैं इस साल दिवाली कब मनाई जाएगी।

दिवाली कब है 2025 में 

इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाया जाएगा। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:08 पी एम से 08:18 पी एम तक रहेगा।

दिवाली पूजन मुहूर्त 2025 

दिवाली 2025 20 अक्टूबर 2025, सोमवार
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 07:08 पी एम से 08:18 पी एम
प्रदोष काल 05:46 पी एम से 08:18 पी एम
वृषभ काल 07:08 पी एम से 09:03 पी एम
अमावस्या तिथि प्रारम्भ अक्टूबर 20, 2025 को 03:44 पी एम बजे
अमावस्या तिथि समाप्त अक्टूबर 21, 2025 को 05:54 पी एम बजे

निशिता काल मुहूर्त 

  • लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – 11:41 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 21
  • निशिता काल – 11:41 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 21
  • सिंह लग्न – 01:38 ए एम से 03:56 ए एम, अक्टूबर 21

दिवाली चौघड़िया पूजा मुहूर्त 2025

  • अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 03:44 पी एम से 05:46 पी एम
  • सायाह्न मुहूर्त (चर) – 05:46 पी एम से 07:21 पी एम
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 10:31 पी एम से 12:06 ए एम, अक्टूबर 21
  • उषाकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – 01:41 ए एम से 06:26 ए एम, अक्टूबर 21

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *