WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780170690', '5.39.1.231')

चोट के बाद अब कैसी है सुनील शेट्टी की हालत, शूटिंग के दौरान हुए थे घायल - Somanshu News

चोट के बाद अब कैसी है सुनील शेट्टी की हालत, शूटिंग के दौरान हुए थे घायल

चोट के बाद अब कैसी है सुनील शेट्टी की हालत, शूटिंग के दौरान हुए थे घायल

मुंबई: सुनील शेट्टी गुरुवार को शूटिंग के दौरान घायल हो गए। वो एक फिल्म की शूटिंग सेट पर एक्शन सीन कर रहे थे। तभी उनको चोट लग गई, जिसके बाद सेट पर ही डॉक्टरों को बुलाकर उनका इलाज किया गया। इस मामले पर उनकी टीम की ओर से बयान भी जारी किया गया है। साथ ही सुनील ने खुद भी एक पोस्ट साझा कर अपने स्वास्थ्य के बारे में बताया है।

कैसे लगी चोट

सुनील शेट्टी की टीम ने बताया कि अन्ना को आज एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान चोट लग गई। वो मुंबई में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और तीन दूसरे एक्टर्स के साथ मिलकर एक स्टंट सीन शूट कर रहे थे। उनमें से एक एक्टर ने लकड़ी का लट्ठा उनकी ओर बढ़ाया। सीन कोरियोग्राफ था, लेकिन उस लट्ठे से उनकी पसलियों में चोट आई है। तुरंत ही उनका इलाज किया गया तथा अभी वो ठीक हो रहे हैं।

अब कैसी है हालत?

सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि छोटी सी चोट है। कुछ सीरियस नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और अगले शॉट के लिए तैयार हूं। सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि प्यार और चिंता करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। उन्होंने यह भी बताया कि वो सेट पर ही हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी लंबे समय से ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी भी इस फिल्म में नजर आएंगे। पहले यह फिल्म इसी साल रिलीज होनी थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट को अगले साल तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया। इसके अलावा उनके खाते में साल 2023 में आई सीरीज ‘हंटर’ का दूसरा सीजन भी है। ‘हंटर 2’ में वो एक बार फिर धमाका करते हुए नजर आएंगे। वह आखिरी बार टीवी सीरीज ‘स्टार्स vs फूड सर्वाइवल’ में नजर आए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *