WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784334873', '2a03:2880:f800:1b::')

भारी बारिश से ढहा मकान, महिला की मौत, बेटी घायल - Somanshu News

भारी बारिश से ढहा मकान, महिला की मौत, बेटी घायल

भारी बारिश से ढहा मकान, महिला की मौत, बेटी घायल

कांकेर :  पिछले चार दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते बीती रात अंतागढ़ के ग्राम लामकन्हार में एक घर की दीवार ढहने से घर में सो रही महिला की मौत हो गई है। वहीं साथ में सो रही उनकी पुत्री घायल हो गई है, जिसका उपचार अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ से लगे ग्राम लामकन्हार के आवासपारा में सोमवार रात करीब 10.30 बजे कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इस वक्त घर के भीतर सो रही रामकुंवर पति स्व. हरिराम हिचामी उम्र 50 वर्ष की दीवार के मलबे में दबने से मौत हो गई। बगल में सो रही मृतिका की बेटी डिकेशवरी उम्र 20 वर्ष घायल है।

घटना की जानकारी पाकर आसपास से लोग एकत्र हुए और जैसे-तैसे कर मलबे में दबी महिला और उसकी बेटी को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि रामकुंवर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वही घायल बेटी डिकेशवरी को अंतागढ़ अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है, जिसके बाद रामकुंवर का पोस्टमार्टम कर शव स्वजन को सौंपा दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *