WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781167738', '51.195.215.219')

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जैजैपुर में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों से गुरुजनों का सम्मान - Somanshu News

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जैजैपुर में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों से गुरुजनों का सम्मान

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जैजैपुर में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों से गुरुजनों का सम्मान

 

  • स्कूलों में भव्य कार्यक्रम भी हुए बेहतर
  • शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों से गुरुजनों का सम्मान

जैजैपुर : शिक्षक दिवस पर पूरे पीएमश्री स्वामी आत्मानन्द स्कूल जैजैपुर में गुरुजनों का सम्मान हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी क्षमता और सुविधा के अनुसार इस दिन को खास बनाने की कोशिश की। बेहतर प्रस्तुतियों से गदगद गुरुजनों को शिष्यों ने गिफ्ट से नवाजा। देश के पहले उपराष्ट्रपति व दूसरे राष्ट्रपति रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरुवार को स्कूलों में बच्चों ने इस दिन को खास अंदाज में मनाया। गुरुओं के साथ अपनी खुशी साझा की और उन्हें नमन कर आशीर्वाद लिया। जैजैपुर के पीएमश्री स्वामी आत्मानन्द स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम हुए जिसमें विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा के जरिये गुरुजनों को उपहार दिया। गुरु-शिष्य का प्यार प्रदर्शित में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों नृत्य, स्किट, ऑर्केस्ट्रा आदि से मन मोह लिया। लघु नाटिका से गुरु शिष्य के आपसी प्रेम को प्रदर्शित किया। मंच संचालन में उमा साहू प्रिया सिंह ठाकुर ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन ने छात्र-छात्राओं को अध्यापक का महत्व समझाया। रंगारंग कार्यक्रम में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

प्रार्थना नृत्य से आगाज हुआ। जूनियर विग व सीनियर विग दोनों शाखाओं में छात्र व छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से गुरु-शिष्य के संबंधों को उकेरा। रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांध दिया। अपने संदेश में विद्यालय के प्राचार्य मनमेन लकड़ा ने कहा कि गुरु अपने ज्ञान के प्रकाश से शिष्यों का पथ प्रकाशित करता है। बच्चों को संवारने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देता है। छात्र छात्राओं ने शिक्षकों को गिफ्ट देकर सम्मानित किये। विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं का बहुत ही योगदान रहा और कार्यक्रम को सफ़ल बनाये में भी विद्यार्थियों ने भरपूर मेहनत किये जिसका भूरी भूरी प्रशंसा जिले में हो रहा है ऐसा लग रहा है कि नवीन जिला सक्ती की यह रंगारंग कार्यक्रम जैजैपुर विकासखण्ड के पीएमश्री स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल में देखने को मिला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *