WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784723530', '51.195.183.203')

महाराष्ट्र के पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत - Somanshu News

महाराष्ट्र के पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत

पुणे :  महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पायलट और 1 इंजीनियर थे। यह घटना बावधन इलाके में केके कंस्ट्रक्शन हिल के पास सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है।

पुलिस के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के हेलीपैड से टेक ऑफ किया था। उड़ान भरने के करीब 10 मिनट बाद 1.5 किमी दूर जाकर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा पहाड़ी इलाके पर हुआ। वहां सुबह के समय घना कोहरा था।

क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। इससे तीनों लोग बुरी तरह जल गए। हेलिकॉप्टर सरकारी था या प्राइवेट, यह अभी पता नहीं चला है। मृतकों की भी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पिंपरी चिंचवड़ पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम पहुंच गई हैं।

40 दिनों के भीतर पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश की दूसरी घटना

पुणे में 40 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले 24 अगस्त को पुणे के पौड इलाके में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। यह हेलिकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। इसमें पायलट और तीन यात्री सवार थे। हादसे में पायलट जख्मी हुआ था। बाकी तीनों लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई थीं।

मई में महाड में क्रैश हुआ था उद्धव गुट की नेता का हेलिकॉप्टर

महाराष्ट्र के महाड में 3 मई को शिवसेना (उद्धव गुट) की नेता सुषमा अंधारे का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। सुषमा अंधारे बारामती में महिला मेले में शामिल होने जा रही थीं। उनके हेलिकॉप्टर में चढ़ने से पहले ही हेलिकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ गया और वो क्रैश हो गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया था कि क्रैश की वजह साफ नहीं है। जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *