WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784726830', '216.73.216.43')

मरीजों की परेशानी और सिम्स प्रबंधन की कार्यशैली से स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल नाराज, डीन और एम.एस. को किया निलंबित - Somanshu News

मरीजों की परेशानी और सिम्स प्रबंधन की कार्यशैली से स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल नाराज, डीन और एम.एस. को किया निलंबित

मरीजों की परेशानी और सिम्स प्रबंधन की कार्यशैली से स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल नाराज, डीन और एम.एस.  को किया निलंबित

बिलासपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बिलासपुर सिम्स की अधिशाषी समिति की बैठक में शामिल हुए। मरीजों को हो रही परेशानी और सिम्स प्रबंधन की कार्यशैली से मंत्री नाराज हुए। लापरवाही बरतने पर डीन डॉ. के.के. सहारे और एम.एस. डॉ. एस.के.नायक को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों और सिम्स स्टाफ को सेवा भाव से काम करने की सलाह दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ,विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन की पक्षधर, गरीब जनता का हित सर्वोपरि।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बिलासपुर में सिम्स के विस्तार के रूप में कोनी में बन रहे मल्टी स्पेश्यालिटी हास्पिटल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 तक तमाम निर्माण, खरीदी एवं भर्ती के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि राज्य स्थापना सप्ताह के दौरान इसका लोकार्पण किया जा सके। उन्होंने अस्पताल भवन एवं अब तक उपलब्ध की गई सुविधाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त वित्तीय भागीदारी से लगभग 200 करोड़ रूपये की लागत से इस अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। Bilaspur CIMS छह गंभीर रोगों के मरीजों के इलाज के लिए इसमें 240 बेड की सुविधा है। नया मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ग्राउण्ड फ्लोर सहित 10 मंजिलों में बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *