WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784439656', '198.244.168.73')

हसौद पुल पानी में डूबा , नहा रहे हैं बच्चे, प्रशासन बेखबर..भेड़ी कोना पुल पर लगे बेरीकेट्स - Somanshu News

हसौद पुल पानी में डूबा , नहा रहे हैं बच्चे, प्रशासन बेखबर..भेड़ी कोना पुल पर लगे बेरीकेट्स

हसौद पुल पानी में डूबा , नहा रहे हैं बच्चे, प्रशासन बेखबर..भेड़ी कोना पुल पर लगे बेरीकेट्स

सक्ती  : सक्ती जिले के जैज़ विधानसभा में आने वाले हसौद और गुजियाबोर में बने पुल के उपर पानी पूरे वेग से बह रहा है और आसपास के बच्चे डूब चूके पुल के करीब नहा रहे और युवा वहां बाइक धो रहे हैं जबकि हसौद के अंतिम छोर में बने भेड़ी कोना पुल में भी पानी पुल के उपर से बह रहा है लेकिन वहां हसौद पुलिस के द्वारा खतरे को देखते हुए बेरीकेट्स लगाकर खतरे की चेतावनी सूचक बोर्ड भी लगा दिया गया है । विदित हो कि लगातार तेज बारिश से छोटे छोटे नदी नाले पूरे उफान पर है और गुजियाबोर और हसौद को जोड़ने वर्षों पूर्व छोटा सा पुल बनाया गया है जो हर बरसात में डूब जाता है और हसौद गुजियाबोर से जैजैपुर तक कट जाता था लेकिन कुछ वर्ष पूर्व पिसौद और हसौद के बीच एक नया पुल बनाया गया है जिसके कारण अब गुजिया बोर में बना पुल डूब भी जाये तो जैजैपुर जाने में बाधा नहीं होती है लेकिन गुजिया बोर पर बना पुल डूब जाने और बाढ़ की स्थिति बच्चों और बड़ों के लिए कौतूहल का विषय हो गया है और बच्चे खतरे की परवाह किए बिना नहा रहे है बरसात में जब सभी नदी नाले उफान में है ऐसे में प्रशासन दूर्घटना के पूर्व ही सजग रहना चाहिए लेकिन भारतीय तंत्र में दूर्घटना के बाद सावधानी बरतने की रीत पुरानी है ।

भेड़ी कोना पुल पर चार पहिया वाहनों की लंबी कतार

विदित हो कि डभरा में अडानी ग्रुप के लिए बड़े बड़े कैप्सूल और बड़े चार पहिया वाहनों में अन्य पावर प्लांटों और कंपनी के लिए विभिन्न सामान बिर्रा हसौद होते हुए डभरा और अन्य स्थानों में जाता है लेकिन आधी रात से ही पुल के उपर पानी बह रहा है इसलिए हसौद से लेकर भेडीकोना पुल तक लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है और वाहन चालक इंतजार में हैं कि पानी के पानी का जलस्तर पुल से नीचे गिरने पर आगे की यात्रा करेंगे वही कुछ वाहन चालक अन्य मार्गों से निकल पड़े हैं । पानी का तेज बहाव देखकर लग रहा है कि पुल का जलस्तर दो दिन बाद ही कम हो पायेगा ।

सक्ती जिले के जैज़ विधानसभा में आने वाले हसौद और गुजियाबोर में बने पुल के उपर पानी पूरे वेग से बह रहा है और आसपास के बच्चे डूब चूके पुल के करीब नहा रहे और युवा वहां बाइक धो रहे हैं जबकि हसौद के अंतिम छोर में बने भेड़ी कोना पुल में भी पानी पुल के उपर से बह रहा है लेकिन वहां हसौद पुलिस के द्वारा खतरे को देखते हुए बेरीकेट्स लगाकर खतरे की चेतावनी सूचक बोर्ड भी लगा दिया गया है । विदित हो कि लगातार तेज बारिश से छोटे छोटे नदी नाले पूरे उफान पर है और गुजियाबोर और हसौद को जोड़ने वर्षों पूर्व छोटा सा पुल बनाया गया है जो हर बरसात में डूब जाता है और हसौद गुजियाबोर से जैजैपुर तक कट जाता था लेकिन कुछ वर्ष पूर्व पिसौद और हसौद के बीच एक नया पुल बनाया गया है जिसके कारण अब गुजिया बोर में बना पुल डूब भी जाये तो जैजैपुर जाने में बाधा नहीं होती है लेकिन गुजिया बोर पर बना पुल डूब जाने और बाढ़ की स्थिति बच्चों और बड़ों के लिए कौतूहल का विषय हो गया है और बच्चे खतरे की परवाह किए बिना नहा रहे है बरसात में जब सभी नदी नाले उफान में है ऐसे में प्रशासन दूर्घटना के पूर्व ही सजग रहना चाहिए लेकिन भारतीय तंत्र में दूर्घटना के बाद सावधानी बरतने की रीत पुरानी है ।

भेड़ी कोना पुल पर चार पहिया वाहनों की लंबी कतार

विदित हो कि डभरा में अडानी ग्रुप के लिए बड़े बड़े कैप्सूल और बड़े चार पहिया वाहनों में अन्य पावर प्लांटों और कंपनी के लिए विभिन्न सामान बिर्रा हसौद होते हुए डभरा और अन्य स्थानों में जाता है लेकिन आधी रात से ही पुल के उपर पानी बह रहा है इसलिए हसौद से लेकर भेडीकोना पुल तक लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है और वाहन चालक इंतजार में हैं कि पानी के पानी का जलस्तर पुल से नीचे गिरने पर आगे की यात्रा करेंगे वही कुछ वाहन चालक अन्य मार्गों से निकल पड़े हैं । पानी का तेज बहाव देखकर लग रहा है कि पुल का जलस्तर दो दिन बाद ही कम हो पायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *