पाकिस्तान को पटकने के बाद फूली नहीं समा रहीं हरमनप्रीत कौर, इन लोगों को दिया जीत का श्रेय
नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2025 के मैच में पाकिस्तान को पटखनी दे दी। टीम इंडिया ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान को 88 रनों से मात दी। इस जीत से टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी खुश हैं। उन्होंने टीम की जीत का श्रेय कुछ खिलाड़ियों को दिया है।
भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए थे। टीम इंडिया आखिरी गेंद पर ऑल आउट हो गई थी। पाकिस्तान की टीम ने काफी कोशिश की, लेकिन 43 ओवरों में 159 रन ही बना सकी। उसके लिए सिदरा अमीन ने 81 रनों की पारी खेली।
हरमनप्रीत ने आगे कहा, “इस समय मैं खुश हूं कि हम मैच जीत गए। हम बस लय में बने रहना चाहते हैं। जब हम भारत वापस जाएंगे तो हमें पता है वहां कैसी पिचें होंगी। हम अपने संयोजन पर काम करेंगे।”
