WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784405621', '198.244.242.202')

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस ने घेरकर चालक को पकड़ा - Somanshu News

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस ने घेरकर चालक को पकड़ा

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस ने घेरकर चालक को पकड़ा

रायपुर  : राजधानी  रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां तेज रफ्तार कार चालक ने आधा दर्जन लोगों को टक्‍कर मार दी। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कार में युवक और युवती सवार थे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी कार चालक और युवती को हिरासत में ले लिया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि पुरानी बस्ती इलाके में यह हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार ने पुलिस लाइन पेट्रोल पंप से ठोकते हुए पुरानी बस्ती इलाके तक आधा दर्जन लोगों को पीछे से टक्‍कर मार दी। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। कार में युवक-युवती सवार थे। दोनों युवक-युवती को हिरासत में ले लिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *